2000 करोड़ के कफ सीरप घोटाले में ED की एंट्री, सफेदपोशों की बढ़ी मुश्किलें
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बहुचर्चित कफ सीरप मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके लिए ईडी ने जांच में जुटी अन्य एजेंसियों से सारी जानकारी एकत्र कर ली है। ईडी की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अवैध कफ सीरप की तस्करी का कारोबार दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का था। इस कारोबार में कई सफेदपोश लोग भी शामिल थे।
ईडी ने इस मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया है। एक टीम कफ सीरप की तस्करी में वित्तीय पैटर्न की जांच कर रही है। वहीं दूसरी टीम एसटीएफ सहित अन्य राज्यों की जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में रहकर जांच को आगे बढ़ा रही है।
अभी तक की जांच में गिरोह की सारी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है, जिससे आरोपितों को संरक्षण देने वाले बाहुबलियों और सफेदपोशों के चेहरे से पर्दा हटाया जा सके। ईडी के अधिकारी एसटीएफ, एसआइटी, जिलों की पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी एकत्र कर चुके हैं।
जांच अधिकारियों के अनुसार इस गिरोह ने तीन राज्यों और विदेश में दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कफ सीरप की तस्करी की है। आरोपितों की तमाम कंपनियों, फर्मों और संपत्तियों की भी जानकारी ईडी को मिली है। वहीं फर्जी फर्मों के जरिये अवैध कारोबार के इस मामले में संबंधित कंपनियों के बैंक खातों में गड़बड़ियां मिली हैं।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
