कानपुर में हाईस्कूल टॉपर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, प्री-बोर्ड परीक्षा से पहले उठाया खौफनाक कदम
कानपुर के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक रौनक पाठक साकेत नगर का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने उसे खोजने की कोशिश की और स्टेशन पर उसकी पहचान की। रौनक एक मेधावी छात्र था और उसकी प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली थी। परिवार इस घटना से स्तब्ध है।
गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार सुबह इंटर के छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्वजन इकलौते बेटे की तलाश कर रहे थे, तभी वह उसे खोजते हुए गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचे तो जीआरपी ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मृतक की पहचान अपने बेटे के रूप में की।
साकेत नगर में रहने वाले प्राइवेट कर्मी आलोक पाठक का 18 वर्षीय इकलौता बेटा रौनक ब्रज किशोरी इंटर कॉलेज से 12वीं का छात्र था। परिवार में पत्नी ललिता और बड़ी बेटी मिनी है। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह रौनक किसी को बताए बिना घर से बाइक लेकर निकल गया।
सोकर उठने पर जब उन्होंने घर में बाइक नहीं देखी तो आसपास मोहल्ले के लोगों से पूछा। वहीं कुछ दूरी पर रहने वाले दोस्तों से भी पूछताछ की, लेकिन उन्होंने रौनक के घर आने से इनकार कर दिया। पिता लोग ने बताया कि खोजबीन करते हुए वह गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पहुंचे तो जीआरपी ने उन्हें हादसे की जानकारी दी।
इसके बाद उन्होंने मृतक की पहचान अपने इकलौती बेटे रौनक के रूप में की। पिता ने बताया कि रौनक मेधावी छात्र था हाईस्कूल में शहर में उसने टॉप किया था। वह पढ़ने में काफी होशियार था। इसके बावजूद उन्होंने उसने ऐसा कदम क्यों उठाया वह खुद हैरान हैं। सोमवार से रौनक की प्री बोर्ड परीक्षा शुरू हुई थी।
कानपुर में शीतलहर की दस्तक! पहाड़ों की बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
करोड़ों की ठगी: ‘ताजमहल’ फिल्म के सह-निर्माता पर लगा बड़ा आरोप, कारोबारी ने पुलिस से लगाई गुहार
कानपुर: प्री-बोर्ड परीक्षा के तनाव में हाईस्कूल टॉपर छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार
मौलाना मदनी पर भड़के केशव मौर्य, बोले- ‘जानबूझकर देश का माहौल बिगाड़ रहे हैं’
कानपुर: पनकी मंदिर से 4 माह का बच्चा चोरी, किशोरी की गोद से छीनकर भागी महिला; 24 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार
कानपुर में दर्दनाक हादसा: ओवरटेक कर रहे ट्रक ने महिला को कुचला, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव
बुढ़ापे में बेटों ने छोड़ा साथ, गार्ड ने फांसी लगाकर दी जान; ‘तीन-तीन बेटे, फिर भी बेसहारा…’
यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें! 5 से 11 दिसंबर तक 8 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, 7 लेट
