0

‘मैं खुश हूं, अपनी मर्जी से शादी की है’, वायरल वीडियो में युवती की खुली गवाही

By Dec 9, 2025

पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की बात कह रही है और इसे अपनी मर्जी का फैसला बता रही है। हालांकि, प्रसारित वीडियो की सत्यता की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता। फिर भी यह वीडियो गांव से लेकर थाने तक चर्चा का विषय बन गया है।

वायरल वीडियो में युवती स्पष्ट रूप से अपना नाम और अपने पिता का नाम बताती नजर आ रही है। इसके बाद वह जिस युवक के साथ घर से भागकर शादी की है, उसका नाम भी बताती है। युवती वीडियो में अपने परिवार वालों से अपील करती है कि उसने अपनी इच्छा से विवाह किया है और इस फैसले के लिए किसी पर भी दबाव न बनाया जाए।

वीडियो में युवती बार-बार यह दोहराती दिख रही है कि उसके पति हशमुद्दीन अंसारी का इस मामले में कोई दोष नहीं है। वह कहती है कि उसने स्वेच्छा से शादी की है, इसलिए युवक या उसके परिवार को प्रताड़ित न किया जाए। युवती यह भी कहती है कि वह जहां है, वहां पूरी तरह सुरक्षित और खुश है।

इधर मामला पुलिस तक पहुंच चुका है। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि युवती की दादी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। दादी का आरोप है कि 22 नवंबर को युवती सरेह में शौच के लिए गई थी, उसी दौरान हशमुद्दीन अंसारी उसे शादी की नीयत से भगा ले गया। पुलिस अब वीडियो, बयान और आरोप-तीनों पहलुओं की जांच कर सच तक पहुंचने में जुटी है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पश्चिम चंपारण में दहशत! खेतों में पहुंची बाघिन, बकरी का शिकार कर ग्रामीणों में मचाया खौफ

पश्चिम चंपारण के गौनाहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकली बाघिन ने दोमाठ गांव के पास एक बकरी को मार डाला। यह घटना ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर रही है। चरवाहे रतन...
By Dec 9, 2025

साझा करें