0

UP के इस जिले में ‘गोल्डन कार्ड’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1856 लाभार्थियों को मिला लाभ

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान तेज़ी से चल रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1856 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग इस योजना को सफल बनाने के लिए कार्यरत है।

छूटे हुए लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सुपर मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन पंचायत भवन पर पंचायत सहायक के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। चार दिनों में अब तक 1856 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस प्रकार जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 816620 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।

आयुष्मान कार्ड योजना के तहत लाभार्थी को उपचार कराने के लिए पांच लाख रुपये की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। जिले में आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की संख्या 1172839 है। शासन के निर्देश पर सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। छूटे हुए लाभार्थियों का कार्ड बनवाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है।

आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य सीएचसी के साथ ही पंचायत भवनों पर भी किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम लाभार्थियों को बुलाकर पंचायत भवन तक ला रही हैं और पंचायत मित्र आयुष्मान कार्ड बनाने का काम कर रहे हैं। प्रचार प्रसार के लिए गांवों में डुग्गी मुनादी कराई जा रही है। जिन लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना शेष है उनकी सूची संबंधित आशा और एएनएम को उपलब्ध करा दी गई है।

नोडल अधिकारी डा. नीरज कन्नौजिया ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रतिदिन पंचायत भवन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक खोलने का आदेश निर्गत किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। जिसके अंतर्गत योजना में शामिल सभी लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराना जाना है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

पीएम आवास योजना में 4.8 लाख की धांधली, महराजगंज में प्रधान और सचिव को नोटिस जारी, छिनेगा अधिकार?

महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लॉक स्थित हरखोड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ा घोटाला सामने आया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब ग्रामवासी मेराजुद्दीन ने जिलाधिकारी से शिकायत की। शिकायत के...
By Dec 9, 2025

महाराजगंज में आज से ‘टीका उत्सव’ शुरू, 12 बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

महाराजगंज जिले में स्वास्थ्य विभाग ने नियमित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से पूरे दिसंबर महीने में 'टीका उत्सव' मनाने का निर्णय लिया है। इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच वर्ष के बच्चों...
By Dec 9, 2025

महराजगंज में CM योगी का आज आगमन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, विवाह समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज के जोगिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल...
By Dec 9, 2025

साझा करें