0

बस्ती में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 62% डाटा फीडिंग पूरी, प्रशासन ने छूटे मतदाताओं से की ये अपील

By Dec 9, 2025

बस्ती में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया की समीक्षा करना था।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 19,00,430 मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष 19,00,115 गणना प्रपत्र वितरित किए गए थे। इनमें से 11,84,380 मतदाता के गणना पत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। यह आंकड़ा जिले में 62.32 प्रतिशत फीडिंग को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एसआइआर को अपडेट कराने में सभी दलों के प्रतिनिधि, बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का सहयोग आवश्यक है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बस्ती जनपद मंडल में डाटा अपडेट करने में प्रथम श्रेणी में है। उन्होंने प्रत्येक जागरूक मतदाता से स्वतः संज्ञान लेते हुए प्रशासन का सहयोग करने और पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र नहीं मिला है, वे अपने बीएलओ से मिलकर फार्म-6 भर सकते हैं, ताकि पुनरीक्षण के बाद उनका नाम सूची में शामिल हो सके। मतदाता voters.eci.gov.in पर जाकर स्वयं भी अपना गणना प्रपत्र भर सकते हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

खेत की आग बुझाना पड़ा भारी, किसान ने गंवाई जान; लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बस्ती में गन्ने के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते समय एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में रविवार की देर शाम उसकी मौत हो...
By Dec 9, 2025

सात फेरे पूरे होते ही दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला, ‘शराबी’ दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार, मचा हंगामा

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक अनोखी घटना घटी। रविवार की रात शादी हुई, लेकिन सुबह होते ही दुल्हन ने शराबी दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों...
By Dec 9, 2025

साझा करें