0

गोलगप्पे खाने के चक्कर में महिला के साथ हुआ बड़ा हादसा, मुंह खुला रह गया, डॉक्टरों के छूटे पसीने

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक महिला के लिए गोलगप्पे खाना मुसीबत बन गया। गोलगप्पे खाते समय महिला का जबड़ा उतर गया, जिसके बाद उसका मुंह बंद नहीं हो रहा है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

यह हैरान कर देने वाला मामला दिबियापुर क्षेत्र के गांव गौरी किशनपुर निवासी 42 वर्षीय इंकिला पत्नी वीरेंद्र सिंह के साथ हुआ। शनिवार दोपहर वह किसी काम से औरैया आई हुई थीं। इटावा रोड स्थित सरकारी अस्पताल के समीप एक चाट की ठेली पर वह गोलगप्पे खा रही थीं।

महिला ने गोलगप्पा खाने के लिए जैसे ही मुंह खोला, उसी समय उसका जबड़ा उतर गया और मुंह खुला रह गया। महिला की साथी ने उसे तुरंत जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक मनोज कुमार व शत्रुघन सिंह और फार्मासिस्ट ने महिला का जबड़ा चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

डॉक्टरों ने बताया कि ज्यादा मुंह खोलने की वजह से ऐसा हो जाता है। महिला को दंत चिकित्सक के पास मेडिकल कालेज चिचौली रेफर कर दिया गया है। यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

औरैया में सरसों तेल चोरी का पर्दाफाश: 7,240 लीटर तेल, 4.11 लाख रुपये बरामद, चार गिरफ्तार

औरैया पुलिस ने सरसों तेल से भरे ट्रक को गायब करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 7,240 लीटर सरसों का तेल, एक ट्रक और 4.11 लाख रुपये नकद...
By Dec 9, 2025

साझा करें