0

जालंधर में पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 10 गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

By Dec 9, 2025

कमिश्नरेट पुलिस ने नशा बेचने और सेवन करने वाले दस लोगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों के पास से हेरोइन और नशीला सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीपक कुमार, जगदीश, प्रदीप कुमार, कृपाल सिंह, अर्जुन, संजीव, रोहित, राकेश और अंतिम चौरसिया के रूप में हुई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि ये सभी आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए नशे की सप्लाई करते थे। थाना आठ के जांच अधिकारी एएसआइ अवतार सिंह ने पठानकोट चौक के पास से दीपक कुमार को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह, थाना दो के जांच अधिकारी एसआइ जसविंदर सिंह ने जगदीश को सात ग्राम हेरोइन के साथ, थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एसआइ मनजिंदर सिंह ने प्रदीप को चार ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा। थाना बस्ती बावा खेल की टीमों ने कृपाल सिंह को छह ग्राम और दीपक को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। थाना भार्गव कैंप के जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन, संजीव, रोहित और राकेश को नशा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उनके पास से नशीला सामान बरामद किया। थाना सात के जांच अधिकारी एएसआइ सतिंदर कुमार ने अंतिम चौरसिया को सब्जी मंडी के पास नशा करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है ताकि नशे के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें