0

200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, 200 नई वंदे भारत और 50 रैपिड रेल को मंजूरी

By Dec 9, 2025

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) और अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) रेलवे क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे, जिससे यात्रा को सुगम बनाया जा सके। आरडीएसओ 1957 से रेल तकनीक के क्षेत्र में अनुसंधान कर रहा है। पटरियों की गति क्षमता 160 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है, जिसे 200 किमी प्रति घंटे तक बढ़ाने का लक्ष्य है। 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में यह सहयोग महत्वपूर्ण है।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआइआइ) अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के साथ सहयोग करेगा। सीआइआइ और आरडीएसओ मिलकर रेलवे क्षेत्र में नवाचारों, नवीनतम प्रौद्योगिकियों, सहयोग और रेलवे के विभिन्न आयामों पर काम करेंगे ताकि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके।

शुक्रवार को आरडीएसओ में एक आयोजन में मुख्य अतिथि उदित बोरवणकर महानिदेशक, अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने कहा कि आरडीएसओ एकमात्र संगठन है जो 1957 से रेल तकनीक के क्षेत्र में अनुसंधान और डिजाइन का कार्य कर रहा है।

पटरियों की गति क्षमता 75 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई है और इसे आगे 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। जिन कोचों में पहले केवल 500 से 700 यात्रियों को ही समायोजित किया जा सकता था, अब वे एक रेक में दो हजार यात्रियों को समायोजित करने में सक्षम हैं।

माल ढुलाई के मामले में क्षमता 150 टन प्रति एक्सल से बढ़कर लगभग 250 टन प्रति एक्सल तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में हुए सभी तकनीकी नवाचार वर्ष 2047 तक विकसित भारत के रोडमैप में भी योगदान दे रहे हैं। कवच प्रणाली के पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह स्वदेशी रूप से विकसित सुरक्षा और संरक्षा प्रणाली रेल गतिशीलता तंत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव लाएगी।

अभिषेक सर्राफ सम्मेलन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, अवध रेल इन्फ्रा लिमिटेड ने कहा कि अगले दो-तीन वर्षों में 200 नई वंदे भारत ट्रेनों, 100 अमृत भारत ट्रेनों, 50 नमो भारत रैपिड रेल और 17,500 जनरल नान-एसी कोचों के निर्माण को मंजूरी दी गई है।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा मेट्रो रेल देश के 24 शहरों में संचालन कर रही है। विकसित यूपी 2047 के योजना के तहत 1500 किलोमीटर मेट्रो रेल नेटवर्क जोड़ने की परिकल्पना है जिसमें से अकेले लखनऊ में 200 किलोमीटर से अधिक और कानपुर व आगरा में 550 किलोमीटर का नेटवर्क विकसित करने की योजना है। जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूशन) रनीत राणा ने कहा कि भारतीय रेल में हाल के वर्षों में हुई प्रगति को देखते हुए इसका भविष्य अत्यंत आशाजनक है।

पूर्वोत्तर रेलवे को स्लीपर वंदे भारत की सौगात जल्द, दिसंबर से सेमी हाईस्पीड ट्रेन का स्लीपर वर्जन लांच करने की तैयारी में मंत्रालय

Indian Railway Update: नई दिल्ली–हावड़ा रूट पर उतरेगी वंदे भारत, राजधानी को मिलेगी चुनौती; जानिए- खास वजह

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ की बेकरी में भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से मची अफरा अफरा-तफरी

लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित विजयपुर में मंगलवार देर रात एक बेकरी में रखे एलपीजी सिलेंडर से अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते बेकरी से ऊंची लपटें उठने...
By Dec 9, 2025

निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर उद्योग लगाने की राह खुली, यूपी सरकार ला रही ‘बाई बैक नीति’

उत्तर प्रदेश सरकार बेकार पड़ी औद्योगिक भूमि पर फिर से उद्योग लगाने के लिए नई नीति ला रही है। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि निष्प्रयोज्य औद्योगिक भूमि पर दोबारा उद्योग...
By Dec 9, 2025

UP में वोटर लिस्ट अपडेट की आखिरी तारीख बढ़ी, 82% मतदाताओं ने जमा किए गणना प्रपत्र

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब तक 12.69 करोड़ से अधिक मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा हो गए हैं। यह कुल मतदाताओं का लगभग 82 प्रतिशत है।...
By Dec 9, 2025

लखनऊ की सड़कों पर ‘कन्फ्यूजन’ वाले साइन बोर्ड, लोग बोले- ‘समझना मुश्किल, आसान भाषा का इस्तेमाल हो’

लखनऊ की सड़कों पर लगे यातायात साइन बोर्ड आम लोगों के लिए असमंजस पैदा कर रहे हैं। इन बोर्डों पर कठिन भाषा और अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे यातायात नियमों को समझना...
By Dec 9, 2025

रेलवे का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले रेलकर्मी के परिवार को मिला 1 करोड़ का मुआवजा

रेलवे ने नए सैलरी पैकेज के तहत एक रेलकर्मी के दुर्घटना में हुए निधन पर उनके आश्रित को एक करोड़ रुपये की इंश्योरेंस राशि का चेक प्रदान किया है। यह पहला मौका था जब उत्तर...
By Dec 9, 2025

यूपी की जेलों में जाति-आधारित काम खत्म: योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा संशोधन

उत्तर प्रदेश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य की जेलों में बंदियों को उनकी जाति के आधार पर कोई काम नहीं दिया जाएगा। यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट...
By Dec 9, 2025

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: अयोध्या में बनेगा भव्य मंदिर संग्रहालय, खिलाड़ियों को भी मिलेगी बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में लगभग 20 प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इस बैठक में लिए गए निर्णयों से दो जिलों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।...
By Dec 9, 2025

योगी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी के इन 255 कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी पेंशन, जानें क्या है पात्रता

लखनऊ से मिली खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में केंद्रीयकृत सेवा संवर्ग के 255 कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का निर्णय लिया है। यह फैसला उन कर्मचारियों...
By Dec 9, 2025

साझा करें