धोखे से शादी, राज खुला तो पति ने की पत्नी की हत्या, बागपत में फेंका शव
दिल्ली की एक युवती के साथ धोखे से हुई शादी का सच सामने आने पर पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और शव को कार से दिल्ली से सटे बागपत जिले के जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।nnमिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के यमुना विहार निवासी 23 वर्षीय तैय्यबा मौजपुर में पार्टनरशिप में एक हुक्का बार का क्लब चलाती थी। इसी दौरान क्लब में आने वाले फैसल चौधरी से उसकी मुलाकात हुई। कुछ समय बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप है कि फैसल पहले से शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था, जिसकी जानकारी उसने तैय्यबा को नहीं दी थी।nnजब तैय्यबा को फैसल के पहले से शादीशुदा होने का पता चला तो उसने उससे तलाक मांगा और दूरी बनाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ा। 20 नवंबर की शाम तैय्यबा को फैसल ने मिलने के लिए बुलाया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की। देर रात 2 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया।nn21 नवंबर को तैय्यबा के लापता होने की शिकायत परिजनों ने दयालपुर थाने में दर्ज कराई। इस बीच, फैसल ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी। 26 नवंबर को जब वह अदालत में पेश हुआ तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) पर लेकर पूछताछ करने पर फैसल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।nnआरोपी की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बागपत के सरूरपुर कलां गांव के जंगल से तैय्यबा का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तैय्यबा के सिर में गोली मारी गई थी। शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल द्वारा किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि खोपड़ी में एक गोली धंसी हुई पाई गई है।nnपीड़ित के पिता अहमद ने यह भी आरोप लगाया है कि फैसल चौधरी ने तैय्यबा की हत्या के लिए एक अपराधी को पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि सुपारी की रकम में से दो लाख रुपये एडवांस के तौर पर फैसल ने मध्यस्थ को दे दिए थे, लेकिन यह रकम अपराधी तक नहीं पहुंची थी। इस बात को लेकर फैसल और अपराधी के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिप भी सामने आ रही है।”
आ रही है।”
।”
रही है।”
।”
रही है।
बौद्धों पर हिंदू पर्सनल लॉ लागू होने के विरोध में SC ने विधि आयोग को भेजा मामला
वसंत विहार आत्महत्या केस में नया मोड़, पति-सास पर उकसाने का आरोप, एफआईआर दर्ज
अफगानिस्तान में भारत की मदद, पाक की कार्रवाई से बढ़ी तनातनी
भारतीय अर्थव्यवस्था ने भरी ऊंची उड़ान, GDP 8% के पार, उम्मीदों को दी मात
धनुष और कृति सनोन की ‘तेरे इश्क में’ एक मिश्रित अनुभव
सरकार को अर्बन नक्सलियों से भी रहना होगा सतर्क, माओवाद उन्मूलन का लक्ष्य मार्च 2026 तक
बंगाल में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर TMC का विरोध, चुनाव आयोग से की मुलाकात
इंस्टाग्राम रील्स अब भारतीय भाषाओं में भी होंगी ट्रांसलेट, एडिटर ऐप में नए फॉन्ट्स
