0

हनुमानगंज बाजार में CNG टैंकर से गैस रिसाव, टला बड़ा हादसा

By Nov 27, 2025

सरायइनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार में गुरुवार की देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। प्रयागराज–वाराणसी जीटी रोड पर बहादुरपुर ब्लॉक के सामने एक सीएनजी गैस टैंकर से अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद हनुमानगंज बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हंडिया की ओर जा रहा यह सीएनजी टैंकर हनुमानगंज स्थित ब्लॉक के पास पहुंचा ही था कि टैंकर के ऊपरी हिस्से से तेज गैस रिसाव शुरू हो गया। रिसाव इतना तेज था कि टैंकर चालक ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन को वहीं छोड़ दिया और दूर भाग गया। करीब 25 मिनट तक बाजार में भय और भगदड़ का माहौल बना रहा। पास में चल रही खादी प्रदर्शनी में मौजूद लोग भी अपनी जान बचाकर वहां से भागने लगे। इस दौरान जीटी रोड पर दोनों तरफ वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने तत्काल आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और टैंकर से गैस के रिसाव को रोकने के उपाय किए। सूत्रों के अनुसार, कुछ देर बाद टैंकर से गैस निकालने में सफलता मिली, जिसके बाद पुलिस ने टैंकर को सुरक्षित रूप से आगे बढ़वाया।

हालांकि, इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक स्थिति काफी हद तक सामान्य हो चुकी थी और टैंकर चालक टैंकर लेकर आगे बढ़ चुका था। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रेल कर्मियों के सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना, सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी सम्मानित

प्रयागराज में गुरुवार को रेल महकमे ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपने कर्मचारियों को सम्मानित किया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अक्तूबर माह के सर्वश्रेष्ठ 16 रेलकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर आगरा...
By Nov 27, 2025

साझा करें