0

आगरा में स्कूल बस हादसे में 9 साल की छात्रा की मौत, खटारा बस बनी मौत का कारण | Agra News

By Mar 12, 2026

आगरा में बुधवार को एक खटारा स्कूल बस की वजह से एक मासूम बच्ची की जान चली गई। थाना एत्माद एत्मादपुर क्षेत्र के भागुपुर स्थित एक स्कूल की बस के जर्जर फर्श से 9 साल की छात्रा नीचे गिर गई और पहिए से कुचल गई। बच्ची को जब तक अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जर्जर बस में लकड़ी का तख्ता बना मौत का कारण

मृतक बच्ची नैना आरबीएस हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। वह अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। जिस सीट पर नैना बैठी थी, उसके नीचे बस का फर्श पूरी तरह गल चुका था। छेद को छिपाने के लिए उस पर लकड़ी का एक तख्ता लगा दिया गया था। रास्ते में बिहारीपुर मोड़ के पास एक ब्रेकर पर बस को झटका लगा, जिससे तख्ता हट गया और नैना नीचे गिर गई। पीछे बैठी उसकी बड़ी बहन ने शोर मचाकर बस रुकवाई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

स्कूल प्रबंधन और चालक फरार

हादसे की जानकारी मिलने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद नैना के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस स्कूल पहुंची तो स्टाफ ताला लगाकर फरार हो चुका था। स्कूल प्रबंधक भी मौके से गायब था। बस चालक भी बस लेकर भाग गया और उसे कहीं छिपा दिया। पुलिस अब चालक और प्रबंधन की तलाश कर रही है।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

डीसीपी पश्चिमी आदित्य सिंह ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई जाएगी और अभियान चलाया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा में LPG सिलेंडर संकट, वंदे भारत और राजधानी के यात्रियों के भोजन पर खतरा (Agra news)

आगरा में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की किल्लत ने रेल यात्रियों के भोजन पर गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। आगरा कैंट स्टेशन से चलने वाली बनारस वंदे भारत और मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में भोजन...
By Mar 12, 2026

Agra News: आगरा में LPG संकट गहराया, होटलों में रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत

आगरा में पर्यटन सीजन के बीच एलपीजी गैस की आपूर्ति में आई बाधा ने होटल उद्योग को संकट में डाल दिया है। कई बड़े होटलों में कमर्शियल गैस का स्टॉक खत्म होने की कगार पर...
By Mar 12, 2026

Agra news: 15 मार्च को आगरा में लगेगा महा रक्तदान शिविर, मुफ्त जांच की सुविधा

आगरा में लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन और श्री श्याम लाड़ला सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 मार्च को सातवें स्वैच्छिक महा रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह...
By Mar 12, 2026

साझा करें