0

गुजरात में 11 घंटे में 7 भूकंप के झटके, Rajkot के लोग सहमे

By Jan 9, 2026

गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर, धोराजी और उपलेटा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का सबसे तीव्र झटका दर्ज किया गया। इसके बाद, सुबह 8:34 बजे तक कुल सात झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 2.7 से 3.2 के बीच रही।

भूकंप का केंद्र उपलेटा से लगभग 27 से 30 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में जमीन की सतह से 6.1 से 13.6 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इससे पहले, गुरुवार रात को भी इसी क्षेत्र में 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

लगातार आ रहे भूकंप के झटकों के कारण स्थानीय निवासी दहशत में आ गए और सुरक्षा के लिए अपने घरों से निकलकर सड़कों और खेतों में जमा हो गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि इन झटकों से अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें