रेलवे ऐप से जनरल टिकट पर 3% की छूट, सफर होगा सस्ता
By
Jan 10, 2026
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब जनरल टिकट खरीदना न केवल आसान होगा, बल्कि सस्ता भी पड़ेगा। भारतीय रेलवे के ‘रेलवन ऐप’ के जरिए जनरल टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में तीन प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह विशेष ऑफर 14 जनवरी से शुरू होकर 14 जुलाई तक वैध रहेगा। रेलवे का यह कदम डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और यात्रियों को टिकट खिड़की की लंबी कतारों से बचाने के लिए उठाया गया है।
डिजिटल भुगतान पर मिलेगी छूट
पहले यह छूट केवल आर-वॉलेट से भुगतान करने पर मिलती थी, लेकिन अब इसे सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों पर लागू कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे किसी भी माध्यम से भुगतान करने पर यात्रियों को टिकट की कीमत पर 3% की छूट मिलेगी। इससे डिजिटल लेनदेन को और बढ़ावा मिलेगा।
अगली खबरें
