इगलास में शादी के जश्न के दौरान युवक की मौत, Aligarh news में शोक की लहर
अलीगढ़ के इगलास में सोमवार की रात एक शादी समारोह के दौरान नाचते समय 22 वर्षीय युवक की अचानक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान चंडौस निवासी योगेश सारस्वत के रूप में हुई है। योगेश अपने दोस्त मोनू उर्फ छोटू की बारात में शामिल होने इगलास गए थे।
बारात की चढ़त के दौरान योगेश नाच रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। दर्द इतना बढ़ा कि वह अचेत होकर गिर पड़े। उनके साथी तुरंत उन्हें लेकर अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने योगेश को मृत घोषित कर दिया।
योगेश सारस्वत चंडौस के रामपुर तिराहा निवासी व्यापारी देवेंद्र सारस् देवेंद्र सारस्वत के पुत्र थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी और उनका आठ माह का एक बेटा है। मंगलवार की सुबह इगलास में उनका अंतिम संस्कार किया गया। योगेश की असामयिक मौत से चंडौस के बाजार में शोक छा गया और व्यापारी वर्ग ने अपनी दुकानें बंद रखीं। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. डीएस भारती और व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।
