युवती की फोटो वायरल करने की धमकी, शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक युवती ने एक पड़ोसी युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि युवक ने उसके मोबाइल से कुछ निजी तस्वीरें ली थीं और उनसे छेड़छाड़ कर उन्हें इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया।
युवती के अनुसार, जब उसने युवक से तस्वीरें हटाने के लिए कहा, तो उसने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। युवती के मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और वापस बंगाल बुलाने का प्रयास भी किया। पीड़िता ने बताया कि वह एक साल पहले इसी युवक से परेशान होकर बंगाल से मेरठ आकर किराये के मकान में रहने लगी थी और एक अस्पताल में नौकरी कर रही है।
इस घटना से आहत युवती ने स्थानीय पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर साइबर अपराधों और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कैब चालक ने खोला सौरभ हत्याकांड का राज: 14 दिन के टूर पर मुस्कान-साहिल की मौज-मस्ती
मेरठ देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, AQI 411 पार: गाजियाबाद पहले स्थान पर
मेरठ: 500 मीटर नाली से निकली पांच ट्रॉली कूड़ा, अफसर भी रह गए हैरान
57 वर्षीय कौशल कुमार ने गोवा में रचा इतिहास, बने मेरठ के पहले एमईएस सिविलियन ‘आयरनमैन’
मेरठ: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
मेरठ में किशोरी से छेड़छाड़, परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस हरकत में
