Aligarh में श्रमिक सम्मेलन: मंत्री रघुराज सिंह बोले- विकसित भारत के लिए श्रमिकों का योगदान जरूरी
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को कृष्णांजलि मंच पर श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में श्रमिकों के योगदान के महत्व पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यदि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, तो श्रमिकों को पूरे मनोयोग से काम करने की जरूरत है। उन्होंने श्रमिकों को अपने अधिकारों की मांग दृढ़ता से करने के लिए भी प्रेरित किया।
सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुराज सिंह, विशिष्ट अतिथि उप श्रमायुक्त नदीम अहमद दिवाकर सिंह, और उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित कर किया। उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन ट्रेड यूनियन महासंघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना ने किया। इस दौरान देव मिश्रा, उमेश शर्मा, चंद्रभान शर्मा, शिक्षाविद गिर्राज किशोर और डॉ. जावेद सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
