0

वैशाली में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: डीजे ट्रॉली ने 12 लोगों को रौंदा, 13 साल की बच्ची की मौत

By Dec 10, 2025

बिहार के वैशाली जिले में एक शादी समारोह में उस समय मातम छा गया जब एक डीजे ट्रॉली ने कई लोगों को कुचल दिया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के दिघी चक फजुला में हुई। स्थानीय ब्रह्मदेव राम के बेटे राकेश कुमार राम की शादी की तैयारी चल रही थी। बारात जाने से पहले पूजन और अन्य रस्में हो रही थीं। इसी दौरान डीजे ट्रॉली को पीछे किया जा रहा था। ट्रॉली के अचानक पीछे आने से वहां मौजूद एक दर्जन बच्चे और महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी का उपचार किया, लेकिन 13 वर्षीय संध्या कुमारी (पिता उपेंद्र राम) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें