विशाल की शानदार पारी, आरबीएस रेड ने सबजूनियर क्रिकेट लीग में दर्ज की जीत
सबजूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग का एक रोमांचक मुकाबला आरबीएस रेड और आरबीएस यलो के बीच खेला गया, जिसमें आरबीएस रेड ने पांच रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरबीएस रेड की टीम 30 ओवर में 164 रनों पर सिमट गई। विशाल राजपूत ने 42 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। अरीबउद्दीन ने 29 और नमन ने 20 रन का योगदान दिया। आरबीएस यलो की ओर से गौरी कश्यप ने 4, परवेज ने 3 और अथर्व ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए आरबीएस यलो की टीम 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य ने 32, चेतन ने 16 और हर्ष व रोहित ने 14-14 रन बनाए। आरबीएस रेड के सनी, अरीबउद्दीन, प्रियांक अरोड़ा और सिद्दीक गौतम ने 2-2 विकेट झटके। इस जीत के साथ ही आरबीएस रेड ने लीग में अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।
मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विशाल राजपूत को पूर्व क्रिकेटर चंद्रशेखर शर्मा और समाजसेवी नागेश पंडित ने प्रदान किया। इस दौरान आगरा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, कोच विवेक यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आगरा में सर्जन्स वीक: गायन और वादन से डॉक्टरों ने जीता दिल, ‘अजीब दास्ता है ये’ की प्रस्तुति रही खास
संजय प्लेस प्रकरण: कार्रवाई के आश्वासन पर वाल्मीकि समाज ने हड़ताल टाली, Agra news
आगरा में पैसों के विवाद पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर मारपीट का वीडियो वायरल
NEET UG पुनर्परीक्षा: आगरा में 9688 अभ्यर्थी देंगे इम्तिहान, DM ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
