हिंडाल्को के पौधरोपण पर ग्रामीणों का विरोध: ‘हमारी आजीविका छीन जाएगी’
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड नोवामुंडी प्रखंड के उदाजो में 271 एकड़ भूमि पर पौधरोपण करने की योजना बना रही है। कंपनी को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। यह निर्णय 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था। सरकार ने चकला कोल ब्लॉक में इस्तेमाल की गई वन भूमि के बदले उदाजो गांव के पास 271.92 एकड़ गैर वन जमीन हिंडाल्को को पेड़ लगाने के लिए देने की मंजूरी दी है।
उदाजो के ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन पर कंपनी पेड़ लगाने की तैयारी कर रही है, उस पर वे सालों से खेती करते हैं और अपने मवेशी चराते हैं। उनका डर है कि यदि इस जमीन को बंद कर दिया गया, तो उनके मवेशियों के लिए चराई की जगह कम हो जाएगी और रोजमर्रा की आजीविका पर असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि ग्राम सभा की सहमति के बिना जमीन देना पेसा कानून के खिलाफ है। उनका कहना है कि अगर गांव की बैठक नहीं हुई है, तो यह नियमों का उल्लंघन होगा। कंपनी की बढ़ती गतिविधियों को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में गांव में इस मुद्दे पर चर्चा और ग्राम सभा की मांग और तेज हो सकती है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
रांची रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की धज्जियां, खड़ी ट्रेन बनी ‘रैन बसेरा’, प्लेटफॉर्म पर खुले में शौच
कमीशन नहीं, मंदिर चाहिए: कांग्रेस विधायक का अनोखा ऐलान, विकास कार्य में जोड़ा धार्मिक रंग
गाय शेड घोटाला: लोहरदगा में बिचौलिए ने शौचालय बनाकर डकार लिए लाखों रुपये, लाभुक को नहीं पता योजना क्या है
धनबाद नगर निगम चुनाव: मारवाड़ी सम्मेलन का बड़ा फैसला, अब एक ही उम्मीदवार को मिलेगा समाज का समर्थन
सरकारी फंड को निजी खाते में रखकर कमाया मुनाफा, अब इंजीनियर पर गिरेगी गाज
झारखंड में शीतलहर का कहर! गुमला का तापमान 3.5 डिग्री पहुंचा, रांची में भी ठिठुरन बढ़ी
झारखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, गाइड-होटल के लिए सख्त होंगे नियम; विधानसभा में आएगा नया बिल
