आर्य समाज के 75वें वार्षिकोत्सव पर गूंजे वैदिक मंत्र, शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
शहर के रेलवे रोड स्थित गंगा देवी धर्मशाला में आर्य समाज का 75 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान आर्य जगत के वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार कर हवन यज्ञ संपंन कराया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, इसमें ढोल नगाड़े व झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। वार्षिकोत्सव के अवसर पर जयपुर से स्वामी सच्चिदानंद महाराज, आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री, आचार्य सुश्री डा. धारण, स्वामी योगेश्वरानंद सरस्वती, संदीप गिल, आयुषी राणा, स्वामी शिवानंद महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज सहित अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ कराया। संचालन आर्य समाज मंत्री सर्वोत्तम, संरक्षक दिनेश चंद्र बिरला, कोषाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, अध्यक्ष विजय प्रकाश आर्य, प्रमोद साहू, चंद्र प्रकाश, छोटेलाल सूचकांक आर्य, प्रेमचंद साहू समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
हवन यज्ञ के बाद गंगा देवी धर्मशाला से ही भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अतिथियों के रूप में विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ शामिल रहीं। शोभायात्रा गांधी मूर्ति, बारहद्वारी, सोरों गेट, मुख्य डाक घर, सत्तार बैंड गली, सहावर गेट, सूत की मंडी, लक्ष्मीगंज होते हुए पुनः गांधी मूर्ति से होकर गंगा देवी भवन पर जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए आर्य समाज के सत्संगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
