0

यूपी हेल्थ रैंकिंग में वाराणसी का जलवा, 71% स्कोर के साथ पाया तीसरा स्थान

By Dec 9, 2025

उत्तर प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में वाराणसी ने इस वर्ष अक्टूबर माह में 71 फीसदी स्कोर हासिल कर प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। वहीं प्रयागराज 73 फीसदी के साथ प्रथम एवं पीलीभीत 72 फीसदी के दूसरे स्थान पर रहा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि हाल ही में प्रदेश की हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड नवम्बर 2025 में जारी की गई जिसमें सभी जनपदों की रैंकिंग प्रदर्शित की गई है, जिसमें वाराणसी तीसरे स्थान पर है। इस वित्तीय वर्ष में वाराणसी की अक्टूबर माह की उपलब्धि 71 प्रतिशत है। प्रदेश की अक्टूबर माह की उपलब्धि 60 प्रतिशत है। इस तरह से देखा जाए तो वाराणसी की स्थिति प्रदेश की उपलब्धि से काफी बेहतर है। उन्होंने बताया कि मंथली हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड के अनुसार सिजेरियन प्रसव, नियमित व सम्पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन के स्थायी साधनों, गर्भावस्था में प्रसव पूर्व जांच (हीमोग्लोबिन), गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल, टीबी नोटिफिकेशन, गर्भावस्था के दौरान एचआईवी की जांच समेत 16 संकेतकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

सीएमओ ने कहा कि जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हेल्थ एंड वेलनेस सेंट) एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यक्रम की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डॉ एचसी मौर्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) संतोष कुमार सिंह के सहयोगात्मक पर्यवेक्षण में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

सीएमओ ने बताया कि मंथली हेल्थ रैंकिंग डैशबोर्ड में ब्लॉक स्तर पर आराजी लाइन सीएचसी को पहला, मिसिरपुर (काशी विद्यापीठ) सीएचसी को दूसरा, सेवापुरी पीएचसी को तीसरा, बड़ागांव पीएचसी को चौथा, चोलापुर सीएचसी को पाँचवाँ, पिंडरा पीएचसी को छठवाँ, हरहुआ पीएचसी को सातवाँ, चिरईगांव पीएचसी को आठवाँ और शहरी इकाई को नौवाँ स्थान मिला है। जिन ब्लॉक की स्थिति निराशाजनक है उन्हें कार्य के प्रति गंभीरता दिखाने के लिए निर्देशित किया गया है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

वाराणसी में IPS पर भारी ‘जुगाड़ू’ दारोगा, खाकी के अंदर चल रहा ‘बिरादरीवाद’ का खेल

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है, जहाँ खाकी ही खाकी को चुनौती दे रही है। एक आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में, विभाग के भीतर ही 'जुगाड़ू' दारोगाओं...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में 10 दिन तक ‘अंधेरा’ छाएगा! इस वजह से रोज 4 घंटे कटेगी बिजली

वाराणसी में मोहनसराय-दीनदयाल उपाध्याय नगर-चकिया राज्य मार्ग (एसएच-120) के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। 11.18 किमी हिस्से को सर्विस लेन सहित छह लेन व चार लेन में चौड़ा करने के इस कार्य...
By Dec 9, 2025

IIT BHU में बंपर प्लेसमेंट: 181 कंपनियों ने 716 छात्रों को दिया जॉब ऑफर, 1.67 करोड़ का पैकेज

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात से शुरू हुए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक कुल 181 कंपनियों ने 716 मेधावी छात्रों को जॉब ऑफर...
By Dec 9, 2025

19 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! 200 साल बाद पूरी की वेदों की सबसे कठिन साधना, PM मोदी भी हुए मुरीद

वाराणसी में 19 वर्षीय वेदामूर्ति देवव्रत महेश रेखे ने एक असाधारण आध्यात्मिक उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र के रहने वाले देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद (माध्यंदिन शाखा) के लगभग 2,000 मंत्रों के 'दण्डक्रम पारायणम्' को 50...
By Dec 9, 2025

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान हादसा, पिता के इकलौते बेटे की डूबने से मौत

वाराणसी में गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह घटना दशाश्वमेध थाने के मीरघाट के सामने हुई, जहां तीन युवक स्नान कर रहे थे। तीनों गहरे पानी में चले...
By Dec 9, 2025

IIT BHU में प्लेसमेंट का जलवा: पहले ही दिन 17 छात्रों को मिले करोड़ों के ऑफर, टूटा रिकॉर्ड

आईआईटी बीएचयू में रविवार की आधी रात के बाद से आरंभ कैंपस ड्राइव प्लेसमेंट में पहले ही दिन सोमवार की शाम तक 17 विद्यार्थियों को करोड़पति बनने का आमंत्रण देश-दुनिया की अनेक प्रसिद्ध कंपनियों ने...
By Dec 9, 2025

काशी-तमिल संगमम् 4.0: उत्तर-दक्षिण का मिलन, काशी में उमड़ा दक्षिण भारत, पीएम मोदी ने की थी तारीफ

काशी तमिल संगमम् 4.0 का भव्य शुभारंभ मंगलवार को नमो घाट पर हुआ, जिसने उत्तर और दक्षिण भारत के बीच के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को नई ऊर्जा दी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य काशी और...
By Dec 9, 2025

निर्धारित गति के बावजूद हाईवे पर मौत का तांडव, वाराणसी में हरहुआ रिंग रोड बना ‘डेथ जोन’

वाराणसी जिले में हाईवे और रिंग रोड पर दुर्घटनाओं की संख्या चिंताजनक रूप से बढ़ रही है। तेज गति और यातायात नियमों की अनदेखी इन हादसों का मुख्य कारण है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB)...
By Dec 9, 2025

साझा करें