0

विदु विनोद चोपड़ा का सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर तीखा हमला

By Nov 26, 2025

भारतीय फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक विदु विनोद चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर जमकर निशाना साधा है। गोवा में 54वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान एक मास्टरक्लास में शिरकत करते हुए, चोपड़ा ने इस बात पर चिंता जताई कि कैसे आज के दौर में सोशल मीडिया पर क्षणिक प्रसिद्धि को वास्तविक उपलब्धि समझा जाने लगा है।

उन्होंने विशेष रूप से उन इन्फ्लुएंसर्स की आलोचना की जो केवल सनसनीखेज या उत्तेजक हरकतें करके लाखों फॉलोअर्स बटोर लेते हैं। चोपड़ा ने कहा, “क्या शब्द इस्तेमाल कर सकता हूँ… चूतिये हैं… वो नेट पर जाकर ऐसा खड़ा होता है… 5 मिलियन हो गया। वैसे खड़ा होता है 10 मिलियन हो गया, 20 मिलियन हो गया।” उनके इस बयान से साफ जाहिर होता है कि वे इस तरह की ‘फर्जी’ प्रसिद्धि को कितना तुच्छ मानते हैं।

चोपड़ा ने आगे बताया कि ऐसे इन्फ्लुएंसर्स को बाद में विभिन्न ब्रांड्स द्वारा अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए संपर्क किया जाता है। उन्होंने कहा, “वो फिर खड़ा हो जाता है… what the f**k is going on?” इस पर सवाल उठाते हुए उन्होंने दर्शकों से पूछा, “एक व्यक्ति के तौर पर आपको चुनना होगा कि आप वो बनना चाहते हैं या आप वास्तव में खुशी और आनंद के लिए प्रयास करना चाहते हैं।”

’12वीं फेल’, ‘3 इडियट्स’, ‘मुन्ना भाई’ सीरीज़ जैसी सफल फिल्में देने वाले विदु विनोद चोपड़ा ने फिल्म निर्माण के संदर्भ में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि इस तरह की आसानी से मिलने वाली प्रसिद्धि, कला और रचनात्मकता के महत्व को कम कर सकती है। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित किया कि वे सतही प्रसिद्धि के बजाय वास्तविक समर्पण और मेहनत से खुशी प्राप्त करें।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें