Taj Mahal Urs पर हंगामा: Hindu Mahasabha की मीरा राठौर नजरबंद, पुलिस ने शिव मंदिर पर चढ़वाया ध्वज
आगरा में ताजमहल के अंदर मनाए जा रहे शाहजहां के उर्स को लेकर विवाद गहरा गया है। उर्स के विरोध में अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर को पुलिस ने ताजगंज स्थित उनके घर में नजरबंद कर दिया है। मीरा राठौर ने ताजमहल को तेजोमहालय बताते हुए 21 मीटर का धर्म ध्वज चढ़ाने का ऐलान किया था।
पुलिस ने रात में ही मीरा राठौर के नगला महादेव स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया था। इसके बावजूद इसके मीरा राठौर ने दोपहर में घर से ताजमहल की ओर कूच करने की कोशिश की। महासभा के कार्यकर्ताओं ने 21 मीटर का धर्म ध्वज लेकर ताजमहल की ओर बढ़ना शुरू किया।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ताज व्यू तिराहा पर रोक लिया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक बहस हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को ताजमहल परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया और उन्हें पास के शिव मंदिर में ही धर्म ध्वज चढ़ाने के लिए मजबूर किया।
मीरा राठौर ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जबरन भगवा ध्वज को मंदिर पर चढ़वाया है। उन्होंने दोहराया कि ताजमहल शिव मंदिर, तेजोमहालय है और महासभा इसके लिए अपना आंदोलन जारी रखेगी।
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
Agra railway news: आगरा मंडल में कुली का किराया बढ़ा, 40 किलो वजन के लिए अब 80 रुपये देने होंगे
आगरा रेल मंडल में Coolie Rate में बदलाव, 40 किलो वजन के लिए अब 80 रुपये मिलेंगे
आगरा में फैक्ट्री कर्मी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी (Agra crime news)
आगरा में Voter ID बनवाने का मौका, रविवार को लगेगा विशेष कैंप
आगरा में 48 लाख की धोखाधड़ी, बंगाल की कंपनियों ने नहीं किया सरसों तेल का भुगतान; agra news
Agra news: सरसों तेल कंपनी से 48 लाख की धोखाधड़ी, बंगाल की तीन फर्मों पर केस दर्ज
Agra News: आज है वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, जानें क्या करना होगा
