0

बीच सत्र में परीक्षा पैटर्न बदलने पर बवाल: कॉलेजों ने किया विवि के सेमेस्टर प्रणाली का विरोध, छात्रों का भविष्य खतरे में

By Dec 12, 2025

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की ओर से विधि की परीक्षा सेमेस्टर पर करायी जाएगी। विवि के इस फैसले के विरोध में कॉलेज आ गए हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने विवि से बीच सत्र में परीक्षा के प्रारूप में बदलाव करने का विरोध किया है। साथ ही इस सत्र में पुराने पैर्टन को लागू रखने की मांग की है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. आशु रानी से मुलाकात कर सत्र 2025-26 में एलएलबी कोर्स को अचानक सेमेस्टर प्रणाली में बदलने के विश्वविद्यालय के फैसले का विरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक के समक्ष स्पष्ट किया कि इस सत्र में छात्र-छात्राओं के प्रवेश जून 2025 से ही वार्षिक प्रणाली के आधार पर शुरू हो चुके थे।

सभी सेल्फ फाइनेंस एवं एडेड लॉ कॉलेजों में पहले की तरह ही वार्षिक प्रणाली और एमसीक्यू आधारित परीक्षा के अनुसार पढ़ाई चल रही थी। 26 नवंबर को समाचार पत्रों के माध्यम से कॉलेजों को पता चला कि विश्वविद्यालय एलएलबी की परीक्षाएं सेमेस्टर एवं लिखित प्रणाली से कराने जा रहा है। इसके अगले ही दिन 27 नवंबर को कॉलेजों की लॉगिन पर इस संबंध में आधिकारिक पत्र अपलोड कर दिया गया। कॉलेज संचालकों विवि के निर्णय पूरी तरह अनैतिक और अव्यवहारिक करा दिया। इससे कॉलेज प्रशासन, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकों में भयंकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। जून 2026 में होने वाली परीक्षाओं से महज कुछ महीने पहले इस तरह का बदलाव छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का यह रवैया न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि यह हजारों छात्रों के करियर को संकट में डाल रहा है। मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने कहा कि विवि का मिड-सेशन में थोपा गया यह आदेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

खेरिया एयरपोर्ट पर यात्रियों को झटका! इंडिगो की अहमदाबाद फ्लाइट 46 मिनट लेट, जानें वजह

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन अब सामान्य स्थिति में लौट आया है। हालांकि, शुक्रवार को इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में 46 मिनट की देरी हुई, जिससे यात्रियों को कुछ...
By Dec 12, 2025

आगरा खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद की फ्लाइट 46 मिनट लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर हवाई यात्रा अब सामान्य हो गई है, लेकिन शुक्रवार को यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट निर्धारित समय से 46 मिनट...
By Dec 12, 2025

फेरों से ठीक पहले दूल्हे के भाई ने मांगे 5 लाख, दुल्हन ने ठुकराई शादी; मैरिज होम में मचा बवाल

आगरा के टेढ़ी बगिया के पास स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार रात उस समय हंगामा मच गया जब फेरों के लिए दूल्हा-दुल्हन मंडप में पहुंचने ही वाले थे। दूल्हे के भाई ने अचानक 5...
By Dec 12, 2025

आगरा विकास प्राधिकरण की मुश्किलें बढ़ीं: हरे पेड़ काटने के मामले में CEC करेगी मौके पर जांच, कॉलेज परिसर भी रडार पर

आगरा विकास प्राधिकरण का रायपुर रहनकला में प्रस्तावित आवासीय योजना की जमीन पर हरे पेड़ काटने के मामले में शुक्रवार को सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) बैठक में सुनवाई हुई। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम...
By Dec 12, 2025

आगरा में हरे पेड़ काटने पर बवाल, CEC ने ADA को लगाई फटकार; अब खुद करेगी मौके का निरीक्षण

आगरा विकास प्राधिकरण का रायपुर रहनकला में प्रस्तावित आवासीय योजना की जमीन पर हरे पेड़ काटने के मामले में शुक्रवार को सेंट्रल एम्पावर्ड कमेटी (सीईसी) बैठक में सुनवाई हुई। आगरा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एम...
By Dec 12, 2025

संसद में उठी आगरा को आईटी हब बनाने की मांग, जानिए क्यों?

फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने शुक्रवार को संसद में नियम 377 के तहत संसद में आगरा और भरतपुर में टीटीजेड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टीटीजेड और एनजीटी के प्रतिबंधों को देखते...
By Dec 12, 2025

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़! विवि के अचानक बदले नियम पर भड़के कॉलेज, सेमेस्टर प्रणाली पर बड़ा विवाद

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की ओर से विधि की परीक्षा सेमेस्टर पर करायी जाएगी। विवि के इस फैसले के विरोध में कॉलेज आ गए हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने विवि से बीच सत्र में...
By Dec 12, 2025

दर्द में तड़पती लकड़बग्घा को देख पिघला किसानों का दिल, जंगल छोड़ खेतों में आई तो ऐसे बचाई जान

आगरा के फतेहाबाद रेंज में बिलपुरा गांव के खेतों में एक घायल मादा लकड़बग्घा को किसानों ने देखा। यह लकड़बग्घा गंभीर रूप से घायल थी और जंगल से भटककर इंसानी बस्ती के करीब आ गई...
By Dec 12, 2025

साझा करें