UP Weather News: तेज हवाओं से बढ़ेगी गलन, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद दिन के समय चटख धूप खिलने और तेज पछुआ हवा चलने से सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार से दिन में हवा की रफ्तार और तेज होगी। वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल किसी बड़े विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन तेज हवाएं गलन बढ़ाएंगी।
पछुआ हवा के कारण सुबह और शाम में ठंड बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा भी पड़ सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, तीन दिन बाद मौसम फिर सामान्य होने लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी को एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके सक्रिय होने से तापमान में वृद्धि होगी और आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 23.6 और रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)
CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू
होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी
Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा
लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान
Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस
कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)
