UP RERA news: यूपी में 6,800 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, 13 जिलों में बनेंगी 7,800 से ज्यादा यूनिट्स
उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (UP RERA) ने राज्य के रियल एस्टेट सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए 24 नई परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों में लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी, जिनमें कुल 6,841 करोड़ रुपये का निवेश होगा। रेरा की 198वीं बोर्ड बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न जिलों की कई परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बोर्ड ने केवल उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों को पूरा करती थीं। मंजूर की गई इन परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित उपयोग वाली परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें प्लॉट, विला और दुकानों का विकास किया जाएगा।
गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक निवेश
परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली यूनिट्स के मामले में गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) सबसे आगे है। यहां 5,218.41 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाली कुल 5 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं के तहत 2,969 यूनिट्स विकसित की जाएंगी, जिनमें 3 व्यावसायिक परियोजनाएं, 1 आवासीय परियोजना और 1 मिक्स्ड-यूज़ परियोजना शामिल है।
लखनऊ, आगरा और गाजियाबाद में भी बड़ी परियोजनाएं
लखनऊ परियोजनाओं की संख्या और कुल यूनिट्स के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 132.65 करोड़ रुपये के निवेश वाली 4 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनमें 651 यूनिट्स विकसित होंगी। इनमें 3 आवासीय और 1 व्यावसायिक परियोजना है।
आगरा में 162.75 करोड़ रुपये की 3 आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, जिनके माध्यम से 312 आवासीय यूनिट्स विकसित की जाएंगी। गाजियाबाद में भी 3 परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनमें कुल 83.85 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 468 यूनिट्स विकसित होंगी। अन्य जिलों में मथुरा, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, हापुड़ और बाराबंकी में भी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
कानपुर देहात: 3 दिन बाद नदी में उतराता मिला युवक का शव, भेड़ों को बचाते समय हुआ था हादसा
कासगंज में गैंगेस्टर एक्ट के दो वांटेड गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम था | Kasganj crime news
यूपी के प्रमुख शहरों में आज का इफ्तार (Iftar) टाइमिंग: जानें कानपुर, जानें कानपुर, वाराणसी समेत अन्य शहरों का समय
UP government decision: 1 अप्रैल से अंडों पर लिखनी होगी उत्पादन और एक्सपायरी डेट, योगी सरकार का बड़ा फैसला
UP Politics News: भाजपा ने मेरठ, अलीगढ़ सहित कई शहरों में किए संगठनात्मक बदलाव, 2027 चुनाव पर फोकस
कानपुर में किशोरी की हत्या कर दफनाया गया नग्न शव, Kanpur crime news
यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 18 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट; जानें UP Weather Update
UP Police Exam विवाद: लखनऊ में युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर हंगामा
