UP Panchayat Election: बहराइच में वोटर लिस्ट में नाबालिग को बालिग बनाकर जोड़ दी फर्जी पत्नी, मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बलहा विकास खंड के दलजीतपुरवा गांव में मतदाता सूची में एक नाबालिग को बालिग दर्शाया गया है और उसकी फर्जी पत्नी का नाम भी सूची में जोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, ब्रह्मानंद पुत्र सुखराम की उम्र अभी 18 साल से कम है, लेकिन मतदाता सूची में उसका नाम बालिग के तौर पर दर्ज है। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सूची में क्रम संख्या 497 पर मनीषा नाम की एक महिला को उसकी पत्नी के रूप में दर्ज किया गया है, जबकि ब्रह्मानंद की शादी नहीं हुई है।
वर्तमान ग्राम प्रधान प्रियंका ने आरोप लगाया है कि यह गड़बड़ी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और पूर्व प्रधान की मिलीभगत से हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधान अब्बास अली और उनके भाई रोजगार सेवक जलालुद्दीन ने मिलकर सूची में 130 से अधिक नाबालिगों के नाम बढ़ा दिए हैं।
इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लिया है। मोतीपुर तहसील के नायब तहसीलदार ब्रह्मदीन यादव ने कहा कि दावा-आपत्ति का समय दिया गया है और सभी फर्जी नामों को हटाया जाएगा। बहराइच के एडीएम अमित कुमार ने भी कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में पुष्टि होने पर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आगरा पुलिस news: ‘पेट कम कर लूंगा, दोस्ती कर लो’, महिला सिपाही को दारोगा ने किया परेशान, मिली धमकी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसा, तीन कारें टकराईं
आगरा: बिचपुरी रोड से हटा साप्ताहिक बाजार, ‘traffic’ जाम से मिली राहत
आगरा में बिचपुरी रोड पर साप्ताहिक बाजार हटा, ट्रैफिक जाम से मिली राहत
आगरा में ब्राह्मण महासभा का चिंतन शिविर, एकजुटता पर दिया जोर
UP news: घटिया धान बीज बेचने पर बड़ा एक्शन, दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द
आगरा में किसान को राहत, चोरी हुए ट्रैक्टर का 6.93 लाख रुपये देगी बीमा कंपनी (Agra news)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ Agra news: विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका प्रदर्शन, फूंका पुतला
