UP Micro Irrigation: यूपी में सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत, गोरखपुर-संतकबीर नगर में पायलट प्रोजेक्ट
उत्तर प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूक्ष्म सिंचाई परियोजनाओं को शुरू करने का निर्देश दिया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में गोरखपुर और संतकबीर नगर जिलों में पायलट परियोजनाएं शुरू की जाएंगी, जिसके सफल होने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
केंद्र सरकार की मॉडर्नाइजेशन ऑफ कमांड एरिया डवलपमेंट एंड वाटर मैनेजमेंट (MCADWM) परियोजना के तहत इन परियोजनाओं को लागू किया जा रहा है। गोरखपुर में कलपईचा रामगढ़ ताल व राप्ती नदी क्षेत्र और संतकबीर नगर में कुवानो नदी क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में प्रेशराइज्ड पाइप्ड इरिगेशन नेटवर्क (PPIN) तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इस तकनीक से जल उपयोग दक्षता में लगभग 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
सिंचाई विभाग गोरखपुर और संतकबीर नगर में कुल छह परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इनमें से चार परियोजनाओं की कार्ययोजना तैयार हो चुकी है, जबकि दो के कमांड एरिया पर विचार चल रहा है। इन परियोजनाओं का कुल कल्चरेबल कमांड एरिया (CCA) 2149 हेक्टेयर है। गोरखपुर के बांसगांव, मलांव व मझगवां, राजधनी, बरगदवां, जंगल गौरी-1 और संतकबीर नगर जिले में प्रजापतिपुर क्लस्टर इन परियोजनाओं के तहत शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। फरवरी 2026 तक सभी क्लस्टरों में परियोजनाओं का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। PPIN तकनीक के माध्यम से पानी जलस्रोत से सीधे खेतों तक पहुंचेगा, जिससे पानी की बर्बादी कम होगी। इसके साथ ही किसानों को माइक्रो इरिगेशन के यंत्र, ड्रिप और स्प्रिंकलर के लिए भी सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे प्रदेश में सतत कृषि के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उत्तराखंड से संचालित खनन माफिया सिंडिकेट का खुलासा, UP crime news में अधिकारियों की रेकी करने वाले 5 लोकेटर गिरफ्तार
UP में AI की वास्तविकता पर मंथन: IIT प्रोफेसर बोले- सफलता नहीं, प्रभाव पर करें चर्चा (AI impact)
AI क्रांति या बुलबुला? IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बताया प्रभाव, UP Merchants Chamber में चर्चा
कानपुर में LT Grade exam में सॉल्वर गिरफ्तार, झारखंड से आई थी महिला
Kanpur news: एलटी ग्रेड परीक्षा में सॉल्वर गिरफ्तार, बड़े गैंग से जुड़े होने का शक
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
आगरा में डेयरी ग्रुप पर IT Raid, करोड़ों के नकद लेन-देन का खुलासा
