यूपी ग्रीन एनर्जी और निवेश में बना मॉडल स्टेट: मंत्री नंदी
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने दावा किया है कि राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नई सोलर नीति के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र सशक्त हो रहा है।
नंदी शुक्रवार को लखनऊ में एसोचैम द्वारा आयोजित 5वें ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक नई पहचान और परसेप्शन के साथ राष्ट्रीय फलक पर उभरा है। उन्होंने इसका श्रेय सक्षम नेतृत्व, सटीक निर्णय, दूरदर्शी दृष्टि, प्रभावी नीतियों और स्पष्ट नीयत को दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलते पर्यावरण संतुलन को देखते हुए औद्योगिक विकास का इकोफ्रेंडली होना अनिवार्य है, जिस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
मंत्री नंदी ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार और माफियाओं ने तरक्की को ग्रहण लगा दिया था। उन्होंने पिछली सरकारों पर निवेश और उद्योग को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट की दिशा में एक मॉडल स्टेट बनकर उभरा है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की सफलता ने साबित कर दिया है कि औद्योगिक विकास की रफ्तार अब रुकने वाली नहीं है।
CM योगी ने लॉन्च की ‘एक जनपद एक व्यंजन’ योजना, UP news में हर जिले को मिलेगी नई पहचान
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय का निर्माण तेज, INS गोमती के साथ आएंगे युद्धक विमान; जानिए Lucknow news
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
Aligarh news: किशोरी से दुष्कर्म मामले में दोषी को तीन साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
अलीगढ़ से वृंदावन के लिए AC Electric Bus सेवा शुरू, UP bus service को मिली नई सौगात
Kanpur news: वकीलों की मांग पर पुलिस कमिश्नर सहमत, ACP कोर्ट कचहरी के पास शिफ्ट होगी
कानपुर में दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली देने पर FIR दर्ज (Kanpur news)
UP Conversion case: मौलाना देते थे मुस्लिम डॉक्टरों को हिंदू लड़कियों से निकाह का टारगेट, जांच में बड़ा खुलासा
