UP के किसानों को मिला food processing training, 50% सब्सिडी पर उद्योग लगाने का मौका
उत्तर प्रदेश के सतपुरा माफी गांव में मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान मानपाल सिंह, वीके शर्मा और जेसी शर्मा ने किया।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मौसमी फल और सब्जियों से विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। उन्हें अचार, जैम, शरबत, कैचप, पापड़ और बड़ी जैसे उत्पाद बनाने के तरीके सिखाए गए। प्रशिक्षकों ने बताया कि किसान इन उत्पादों को बनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम में किसानों को मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग योजना के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इस योजना के तहत उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान (सब्सिडी) दिया जाता है। पूर्व प्रभारी जेसी शर्मा ने इकाई में साफ-सफाई के महत्व पर जोर दिया और किसानों को प्रोत्साहित किया कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपनी प्रसंस्करण इकाई स्थापित करें।
Lucknow News: मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड से 41,180 रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति
लखनऊ: साइबर फ्रॉड से दो लोगों के खातों से 6.80 लाख रुपये पार
लखनऊ में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल कल से, खिलाड़ी ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सरकारी योजनाओं पर BJP सांसद सतीश गौतम का विवादित बयान, UP politics news में बवाल
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मालिकों पर केस दर्ज (Kanpur news)
Kanpur gas connection news: कानपुर में 1.5 लाख कनेक्शन बंद, 9 महीने से नहीं लिया था सिलेंडर
Kanpur gas connection: 9 महीने से सिलेंडर नहीं लेने वाले 1.5 लाख कनेक्शन बंद, जानिए क्या है नया नियम
कानपुर में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार
