UP Economic Survey: 30 लाख करोड़ के पार पहुंची अर्थव्यवस्था, योगी सरकार ने पेश की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को विधानसभा में राज्य की पहली आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती की ओर बढ़ रही है और विकास के कई मानकों पर नई ऊंचाइयों को छू रही है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 30 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जिसके अगले वित्तीय वर्ष में 36 लाख करोड़ रुपये से पार पहुंचने का अनुमान है।
आर्थिक समीक्षा में बताया गया कि उत्तर प्रदेश अब निर्यात के मामले में देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य बन गया है। निवेश के लिए भी राज्य अब पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभरा है। यह वृद्धि राज्य सरकार की नीतियों और बुनियादी ढांचे के विकास का परिणाम है।
बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को ‘एक्सप्रेसवे राज्य’ के रूप में पहचान मिली है। प्रदेश से होकर 90 राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। हवाई कनेक्टिविटी में भी बड़ा विस्तार हुआ है, जहां कुल 24 हवाई अड्डे संचालित हैं। जेवर एयरपोर्ट के संचालन के बाद उत्तर प्रदेश पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।
सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में, कन्या सुमंगला योजना के तहत जनवरी 2026 तक 26 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभ पहुंचाया जा चुका है। पर्यटन के क्षेत्र में भी प्रदेश ने नई उपलब्धियां हासिल की हैं। बीते साल 64 करोड़ पर्यटक यूपी आए, जबकि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने कुंभ में स्नान किया। रिपोर्ट में वाराणसी, मेरठ, प्रयागराज और गोरखपुर में मेट्रो सेवाओं के विकास की योजना का भी जिक्र किया गया है, जिससे शहरी परिवहन और विकास को और गति मिलेगी।
ठाकुरगंज में हर-हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा, Lucknow news
कानपुर के पास Mahakal Express पर पथराव, S-1 कोच का शीशा टूटा; RPF ने शुरू की जांच
UP politics news: विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा विधायकों का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
दहेज में कार मांगने पर दुल्हन का शादी से इनकार, स्टेज पर हंगामा; पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार
लखनऊ में जानलेवा बनी 60 साल पुरानी पुलिया, ‘Lucknow news’ पर प्रशासन बेखबर
Lucknow News: 33 लाख टैक्स देने के बाद भी सुविधाएं ‘जीरो’, सुलभ आवास के लोग परेशान
लखनऊ में Cyber Fraud: रिश्तेदार के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 2.86 लाख की ठगी
लखनऊ में ‘Cyber Fraud’ का कहर, रिश्तेदार के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर 3 लोगों से 2.86 लाख की ठगी
