यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू, शिक्षा मंत्री ने छात्राओं का किया स्वागत: UP Board Exam
उत्तर प्रदेश में लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को राज्य भर में कड़ी सुरक्षा और व्यापक तैयारियों के बीच आरंभ हो गई। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने लखनऊ के जियामऊ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा उत्सव में छात्राओं का चंदन टीका लगाकर स्वागत किया। उन्होंने परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाई, गुलाब के फूल दिए और अच्छे अंक लाने की शुभकामनाएं देते हुए कक्षाओं में प्रवेश दिलाया। मंत्री ने छात्रों से निडर और तनाव मुक्त होकर परीक्षा देने का आग्रह किया।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले बाहर के विद्यार्थी यहां आकर परीक्षा देते थे, लेकिन अब नकल पर पूरी तरह अंकुश लगा दिया गया है। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव, अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी, जीडी डॉ. प्रदीप कुमार और डीआईओएस राकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। छात्रों ने बताया कि उनकी तैयारी पूरी है। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर प्रवेश दिया। अंदर पहुंचे परीक्षार्थियों को शिक्षकों ने कक्षाओं में दाखिल किया और रोल नंबर के हिसाब से सीटों पर बैठाया गया, जहां पहले से ही रोल नंबर चस्पा थे।
रायबरेली जनपद के 107 परीक्षा केंद्रों पर भी यूपी बोर्ड परीक्षा सुचारु रूप से शुरू हो गई। परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले गेट पर ही स्कूल के शिक्षकों द्वारा जांचा गया। सभी स्कूलों में प्रश्न पत्र सुरक्षित पहुंच गए थे और केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में सीसी कैमरे की निगरानी में स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी खोली जाए। अलमारी से विषयवार प्रश्न पत्र निकालते समय और अलमारी बंद करते समय का समय और तारीख भी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य है।
नकलचियों पर नजर रखने के लिए शिक्षा विभाग के छह सचल दल केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। रात में प्रत्येक केंद्र की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। केंद्रों पर मंगलवार शाम से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्न पत्रों की कड़ी निगरानी की जा रही है। सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि की लाइव निगरानी की जाएगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल अध्यादेश के तहत शुचिता और पारदर्शिता के साथ नकलविहीन परीक्षा कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। परीक्षा के दौरान बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
यूपी में मोबाइल चोरी कर `UPI fraud` करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर दबोचे
एएमयू में ‘Mental Health’ पर संवाद, एसएसपी ने छात्रों को दिए अहम सुझाव
लखनऊ में LDA VC का मोबाइल हैक, IAS-PCS अधिकारियों से मांगे पैसे; Cyber crime news
लखनऊ: अपर सचिव के नाम से फर्जी Facebook ID, साइबर ठगों ने मांगे पैसे
लखनऊ में स्कूल वाहन दुर्घटना पर अब प्रबंधन होगा जिम्मेदार, DM ने दिए कड़े निर्देश | Lucknow school safety
योगी सरकार में शिक्षा बजट दोगुना, UP की आर्थिक प्रगति पर डॉ. राजेश्वर सिंह
कानपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, चावला मार्केट से CTI चौराहे तक सड़क हुई साफ | Kanpur news
कानपुर में KCA अंडर-13 क्रिकेट लीग: केसीए एकेडमी और एसबीएस एकेडमी ने जीते अपने मैच | Kanpur cricket news
