0

यूपी: B.Sc छात्र का अपहरण कर बेरहमी से हत्या, 18 KM दूर नदी में मिला शव; 10 आरोपियों पर केस दर्ज, 2 गिरफ्तार

By Dec 10, 2025

सुलतानपुर में एक B.Sc छात्र अमन यादव का अपहरण कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार देर रात चांदा के आरजो ईशीपुर में कार सवार बदमाशों ने अमन को अगवा किया और उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाशों ने शव को प्रतापगढ़ के इब्राहीमपुर घाट पर गोमती नदी में फेंक दिया।

मृतक के चचेरे भाई संदीप यादव ने बताया कि अमन उसे लेने आ रहा था, लेकिन जब वह नहीं पहुंचा तो उसका मोबाइल बंद मिला। खोजबीन के दौरान ईशीपुर के पास उसकी बाइक मिली और लोगों से पता चला कि कार सवार बदमाशों ने उसे जबरन अगवा कर लिया है।

पुलिस ने रात भर तलाश की, लेकिन रविवार सुबह अमन का शव उसके घर से लगभग 18 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ के इब्राहिमपुर घाट पर गोमती नदी में उतराता मिला। पुलिस ने संदीप की तहरीर पर 10 लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों मयंक यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और ईंट का टुकड़ा भी बरामद किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

अमन अपने पिता रमाशंकर यादव का इकलौता पुत्र था। उसके पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं। अमन की हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां अनीता घटना के बाद से बेसुध है और परिवार गहरे सदमे में है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सुलतानपुर में भीषण हादसा: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर से टकराई, 1 महिला की मौत, 14 घायल

सुलतानपुर जिले में शनिवार की भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से रामलला के दर्शन कर प्रयागराज लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस कूरेभार के मुख्य चौराहे के पास विपरीत दिशा...
By Dec 10, 2025

यूपी में 69 करोड़ की लागत से बनेगी डबल लेन सड़क, 3 जिलों के बीच आवागमन होगा बेहतर

सुलतानपुर में 69 करोड़ रुपये की लागत से डबल लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। 5.30 मीटर चौड़ी यह सड़क क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करेगी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी। दोस्तपुर से बिजेथुआ...
By Dec 10, 2025

साझा करें