वाहन चेकिंग में पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल
By
Dec 10, 2025
कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक भी बरामद की है। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि हरिपदी गंगा किनारे रहने वाले विजय सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन दिसंबर को उनकी घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाइक की बरामद के प्रयास शुरू कर दिए।
शुक्रवार की देर रात पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी तो दो युवक संदिग्ध परिस्थिति में बाइक पर जाते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोक कर चेक किया तो उनकी बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने दोनों आरोपी राजभान उर्फ भोला निवासी नगला पटिया सोरों व नंदलाल निवासी सहावर गेट कासगंज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है।
अगली खबरें
लखनऊ से लौटते वक्त MLC रजनीकांत माहेश्वरी की कार का भीषण एक्सीडेंट, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
सिटी स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, 115 अतिक्रमण ध्वस्त
कासगंज के यात्रियों को मिली बड़ी सौगात: नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस का नया रूट तय
शादी में खूनी खेल: नशे में धुत साले ने बहनोई के पिता समेत तीन को कार से रौंदा
