0

कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा

By Mar 14, 2026

कानपुर में टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) ने एक दिवंगत शिक्षिका के परिवार को बड़ी राहत दी है। टीम ने फतेहपुर के प्राथमिक विद्यालय मायाराम खेड़ा में कार्यरत रहीं शिक्षिका संगीता त्रिवेदी के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। शिक्षिका का निधन हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। यह सहायता राशि टीम के सदस्यों के सामूहिक योगदान से जुटाई गई है।

TSCT के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कानपुर के श्याम नगर स्थित दिवंगत शिक्षिका के आवास का दौरा किया। उन्होंने शिक्षिका के पति शिवांक त्रिवेदी और पुत्र नवदिक त्रिवेदी से मिलकर शोक व्यक्त किया। टीम ने परिवार को आश्वासन दिया कि यह सहायता राशि जल्द ही उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि TSCT सदस्यों से मात्र 15 रुपये के सहयोग से लगभग 50 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। उन्होंने बताया कि संस्था अब तक 516 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 237 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दे चुकी है। इस दौरान मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र कुमार साहू और विपिन और विपिन कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रामादेवी चौराहे के पास एक गैस एजेंसी पर शनिवार को बड़ा विवाद हो गया। गैस सिलेंडर लेने पहुंची एक युवती ने एजेंसी की महिला कर्मचारी पर तमाचा मारने का...
By Mar 14, 2026

कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल

कानपुर के पनकी इलाके में शनिवार सुबह 5 बजे सराय मीता के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नासिक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से...
By Mar 14, 2026

कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना जाजमऊ क्षेत्र के मनोहर नगर की है, जहां गुरुवार देर शाम कुत्तों के झुंड ने 12 साल...
By Mar 14, 2026

कानपुर में गैस संकट से ठप हुआ स्ट्रीट फूड कारोबार, ‘Kanpur news’ में वेंडर्स बोले- कोरोना से भी बुरा हाल

कानपुर शहर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स की रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है। सालों से ठेले पर काम करने वाले वेंडर्स के लिए यह दौर कोरोना महामारी के समय...
By Mar 14, 2026

कानपुर में पुलिस की लापरवाही, 26 दिन बाद CM पोर्टल पर शिकायत से दर्ज हुई FIR | Kanpur news

कानपुर में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पनकी मंदिर चौकी के सामने हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 26 दिन तक FIR दर्ज नहीं की। पीड़िता को न्याय के लिए मुख्यमंत्री...
By Mar 14, 2026

Kanpur news: CSJMU में भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं पर मंथन, कुलपति ने बताया महत्व

कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोध पीठ और दीनदयाल शोध केंद्र ने मिलकर तीर्थंकर ऋषभदेव के जन्म कल्याणक महोत्सव पर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम...
By Mar 14, 2026

Kanpur news: पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

कानपुर के चकेरी स्थित केडीए चौराहे पर एक पिज्जा शॉप में शुक्रवार देर शाम शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत...
By Mar 14, 2026

कानपुर में दर्दनाक हादसा: बिना हेलमेट स्कूटी चला रही छात्रा की मौत, हेड इंजरी बनी वजह

कानपुर के आईआईएम रोड पर गुरुवार शाम एक सड़क हादसे में 21 वर्षीय बीएससी छात्रा खुशी शुक्ला की मौत हो गई। खुशी स्कूटी से बाजार से लौट रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे...
By Mar 14, 2026

साझा करें