लखनऊ में पालतू कुत्ते की बीमारी से परेशान दो बहनों ने किया Suicide, परिवार में मातम
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पालतू कुत्ते की बीमारी से परेशान होकर दो बहनों के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पारा इलाके के दौड़ा खेड़ा जलालपुर गांव की रहने वाली राधा सिंह (24) और जिया सिंह (22) ने बुधवार को फिनाइल पीकर जान दे दी। दोनों बहनें अपने पालतू जर्मन शेफर्ड डॉग ‘टॉनी’ से गहरा भावनात्मक लगाव रखती थीं।
कुत्ते की बीमारी से गहरे अवसाद में थीं बहनें
परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के अनुसार, टॉनी पिछले लगभग एक महीने से बीमार चल रहा था। कुत्ते की बिगड़ती हालत ने दोनों बहनों को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था। वे इतनी दुखी थीं कि उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ दिया था और लगातार तनाव में रहती थीं। बुधवार को जब दोनों बहनें घर लौटीं तो दर्द से कराहने लगीं। मां गुलाबा देवी के पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने फिनाइल पी लिया है।
मरने से पहले मां से की थी यह गुजारिश
गुलाबा देवी ने बताया कि बेहोश होने से पहले बहनों ने उनसे एक ही गुजारिश की थी, “हमारे मरने के बाद कुत्ते को घर से मत निकालना। उसे घर में ही रखना और उसकी दवाइयां दवाइयां जारी रखना।”
परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी में
यह परिवार पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहा था। पिता कैलाश सिंह पिछले छह महीने से गंभीर बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है। लगभग सात साल पहले परिवार ने अपने छोटे बेटे को भी ब्रेन हैमरेज के कारण खो दिया था। पड़ोसियों ने बताया कि इन परेशानियों के बीच पालतू कुत्ते की बीमारी ने बहनों को गहरे अवसाद में धकेल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं।
आगरा पुलिस news: ‘पेट कम कर लूंगा, दोस्ती कर लो’, महिला सिपाही को दारोगा ने किया परेशान, मिली धमकी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण हादसा, तीन कारें टकराईं
आगरा: बिचपुरी रोड से हटा साप्ताहिक बाजार, ‘traffic’ जाम से मिली राहत
आगरा में बिचपुरी रोड पर साप्ताहिक बाजार हटा, ट्रैफिक जाम से मिली राहत
आगरा में ब्राह्मण महासभा का चिंतन शिविर, एकजुटता पर दिया जोर
UP news: घटिया धान बीज बेचने पर बड़ा एक्शन, दो कंपनियों के लाइसेंस रद्द
आगरा में किसान को राहत, चोरी हुए ट्रैक्टर का 6.93 लाख रुपये देगी बीमा कंपनी (Agra news)
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ Agra news: विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका प्रदर्शन, फूंका पुतला
