0

कैथल में दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत; परिवार में मचा कोहराम

By Dec 10, 2025

कैथल में एक सड़क दुर्घटना में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक, पंकज, की मौत हो गई और उसका साथी सतेंद्र घायल हो गया। यह घटना ढांड थाना क्षेत्र के सोलू माजरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान गांव क्योड़क निवासी 30 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी सतेंद्र घायल है। ढांड थाना पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार शाम को दोनों युवक बाइक पर सवार होकर गांव क्योड़क से अपने किसी निजी कार्य से ढांड जा रहे थे। जैसे ही वे गांव सोलू माजरा में सत्संग भवन के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को कैथल नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक सतेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया।

स्वजन ने बताया कि पंकज खेतीबाड़ी करता था। उसकी शादी हो चुकी थी और वह अपने पीछे पत्नी के अलावा दो छोटे बच्चे भी छोड़ गया है। ढांड थाना से जांच अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर स्वजन को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें