आधी रात घर से निकाला, पति और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप
सदर क्षेत्र में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सपना ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर लगातार मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है उसकी शादी को लगभग चार वर्ष हो चुके हैं। प्रारंभिक कुछ समय तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन बाद में उसका पति अत्यधिक शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा।
पीड़ित सपना वाल्मीकि बस्ती लोहामंडी की शिकायत पर पुलिस ने पति चंदन, ससुर लाखन सिंह और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया उसे आधी रात को पीटकर घर से बाहर निकाल दिया गया था, जिससे उसे पूरी रात बाहर गुजारनी पड़ी थी।
सपना ने बताया उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मजबूरीवश वह उत्पीड़न सहती रही। आरोप है कि पति न केवल उसे रखने से इंकार करता है, बल्कि अन्य महिलाओं से फोन पर बातचीत को लेकर विरोध करने पर लाठी-डंडों और घूंसे से मारता है। कई-कई दिनों तक भूखा-प्यासा भी रखता है।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
