अक्षय खन्ना के नाम से वायरल हो रहा ये ट्वीट, क्या सच में एक्टर ने जॉइन किया X? जानें सच्चाई
अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की खूब चर्चा हो रही है। एक्टर की एंट्री, डायलॉग डिलीवरी और डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, मीडिया से दूर रहने वाले अक्षय खन्ना के नाम से हाल ही में एक ट्वीट सामने आया, जिसमें उन्होंने ‘धुरंधर’ की सफलता के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस ट्वीट ने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या एक्टर ने सच में सोशल मीडिया जॉइन कर लिया है।
वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा था, “हाय दोस्तों! मैंने हाल ही में X जॉइन किया है और यहां आकर मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है। मैं एक महीने तक इसे जारी रखूंगा और देखूंगा कि आगे बढ़ सकता हूं या नहीं – लेकिन अभी के लिए, कृपया मेरा स्वागत करें! ‘धुरंधर’ पर आपके सभी समर्थन के लिए धन्यवाद।” यह ट्वीट @AkshayeOfficial हैंडल से किया गया था।”
इस अकाउंट की जांच करने पर पता चला कि यह X (पहले ट्विटर) पर अनवेरिफाइड है और इसके फॉलोअर्स की संख्या भी बहुत कम है। प्रोफाइल पर अक्षय खन्ना की तस्वीर और नाम तो है, लेकिन यह सितंबर 2021 में बनाया गया था। इन बातों से अकाउंट की प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हुआ। कई फैंस को यकीन था कि यह हैंडल एक्टर का नहीं है। AI चैटबॉट Grok ने भी पुष्टि की कि अक्षय खन्ना का कोई आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है। यह अकाउंट फर्जी है।
अक्षय खन्ना ने इस साल ‘धुरंधर’ के अलावा ‘छावा’ में भी काम किया, जिसमें उन्होंने औरंगजेब की भूमिका निभाई थी। अब वह 2026 में ‘धुरंधर पार्ट 2’, ‘महाकाली’ और ‘दृश्यम 3’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। फैंस उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल
सीतापुर में खौफनाक मंजर: घर में घुसकर कुत्ते ने ससुर-बहू समेत 4 को काटा, गांव में दहशत
दिल्ली में प्रदूषण का ‘गंभीर’ स्तर, GRAP-4 लागू; इन पाबंदियों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी
गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 292 चालान काटकर वसूला 4.49 लाख जुर्माना
भूतेश्वर में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल
पति ने अलमारी से निकाले 200 रुपये, पत्नी ने 3 साल के लिए छोड़ दिया घर; कोर्ट ने कराया मिलन
आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
