ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में इन छात्रों ने मारी बाजी, अब जिला स्तर पर दिखाएंगे प्रतिभा
ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर ब्लॉक स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी कैलाश प्रसाद शुक्ल द्वारा मां सरस्वती के चित्रपट पर मार्ल्यापण कर किया गया। यह प्रतियोगिता प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक संवर्गो में आयोजित की गयी।
प्राथमिक संवर्गं के अर्न्तगत श्रुतलेख प्रतियोगिता में लव कुमार उप्रावि विडावली 1-8 ने प्रथम, प्रावि सहार प्रथम व उप्रावि बरौली की बबीता एवं अरनव ने द्वितीय एवं प्रावि चौमुहां प्रथम के ईशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कम्पलीट द स्पैलिंग में उप्रावि बरौली 1-8 के अरनव ने प्रथम, प्रावि चौमुहां प्रथम के ईशू ने द्वितीय एवं प्रावि सहार प्रथम की बबीता ने के तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उप्रावि संवर्ग के अर्न्तगत श्रुतलेख प्रतियोगिता में उप्रावि रहेडा 1-8 की प्रिया ने प्रथम, उप्रावि बरौली 1-8 की विनीता ने द्वितीय एवं उप्रावि परखगूजर के अनमोल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कम्पलीट द स्पैलिंग में उप्रावि परखमगूजर 1-8 के अनमोल ने प्रथम, उप्रावि सहार के दीपक, मनीष, प्रिया एवं सोफिया ने द्वितीय तथा उप्रावि अकबरपुर की हिमांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान पर चयनित छात्र/छात्राएं नौ दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा पर प्रस्तावित स्पेल बी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगें। चयनित छात्र/छात्राओं को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर बदन सिंह यादव, हरीओम शर्मा, ज्योतिवीर सिंह, हेमन्त कुमार, महेश चन्द, प्रताप सिंह, रवि कुमार, जयपाल सिंह, अरविन्द कुमार, श्याम शर्मा, अर्चना सिंह जायस, महेश कुमार, अनुज अग्रवाल , शैलेन्द्र कुमार, प्रहलाद सिंह, रसिक मोहन शरण, राकेश कुमार, सुधीर कुमार आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
वृंदावन दर्शन की यात्रा बनी अंतिम यात्रा, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत
धर्मेंद्र के निधन पर उमड़ा जनसैलाब, ‘शोले’ देखकर भावुक हुए फैंस
मथुरा में डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, वक्ताओं ने बताया संविधान निर्माण में उनका योगदान
कैपजेमिनी ब्रांड क्वेस्ट में जीएलए विश्वविद्यालय का जलवा, टॉप 10 में मिली जगह।
फुहार: दिव्यांग बच्चों के साथ खुशियां बांटने आ रहा हिंदुस्तान, होगा मस्ती और प्यार का संगम
मथुरा में विकास की नई राह: करोड़ों की लागत से बनेगा खरंजा, ग्रामीणों को मिलेगी कीचड़ से मुक्ति
मथुरा की 14 सड़कों को मिलेगी ‘संजीवनी’, 1.72 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प; ग्रामीणों को मिलेगी राहत
