कानपुर में थाने के पास दिनदहाड़े चोरी, 75 हजार का माल पार, CCTV में कैद हुए चोर
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने नौबस्ता थाने से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एक बर्तन की दुकान को निशाना बनाया। दुकान से 25 हजार रुपये नकद और करीब 50 हजार रुपये मूल्य की धातु की मूर्तियां चोरी कर ली गईं।
न्यू आजादनगर निवासी सुजीत कुमार साहू की भीम चौराहे पर बर्तन की दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे उनके पिता राजकुमार दुकान में ताला लगाकर अंदर कमरे में आराम करने चले गए थे। दोपहर करीब 2 बजे जब वह वापस दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से नकदी व मूर्तियां गायब थीं।
दुकान मालिक ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखा कि बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवक दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक युवक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि लाल शर्ट और गमछा पहने दूसरा युवक दुकान के अंदर घुसा। उसने गल्ले से नकदी और बोरी में भरकर मूर्तियां चुरा लीं। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है।
थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
कानपुर में खुले नाले में गिरकर फैक्ट्री कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम (Kanpur news)
कानपुर उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: Sahara India news, जमाकर्ता को 8% ब्याज के साथ भुगतान का आदेश
कानपुर में नशे में धुत कार चालक ने एयर होस्टेस को मारी टक्कर, कहा- ‘पिता पुलिस में हैं’
IIT Kanpur news: शोध और नवाचार के लिए CSR फंड जुटाएगा संस्थान, निजी कंपनियों से साझेदारी की योजना
कानपुर में Chinese manjha से बड़ा हादसा, बाइक सवार के गले पर लगे 16 टांके
कानपुर में चाइनीज मांझे से बड़ा हादसा, बाइक सवार के गले पर लगे 16 टांके
कानपुर में ऑटो गैंग का आतंक, युवक से लूटे 2.70 लाख रुपये; Kanpur crime news
होली पर कानपुर में बवाल: गजनेर-रनियां में कई जगह खूनी संघर्ष, दर्जनों घायल
