‘पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है’, बिहार में घूसखोर ASI का शराब पीते वीडियो वायरल, जांच के आदेश
By
Dec 10, 2025
मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना में तैनात एएसआई उत्तम कुमार मंडल का घूस लेते और शराब पीते हुए एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई उत्तम मंडल एक पीड़ित से घूस लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद उनका शराब पीना गंभीर सवाल खड़े करता है।
वीडियो में एएसआई उत्तम मंडल घूस लेने के अपने तरीके को सही ठहराते हुए कहते हैं कि ‘पुलिस मुख्यालय का भी रेट बढ़ गया है’। वह यह भी कहते हैं कि वह 20-25 हजार रुपये से कम नहीं लेते, लेकिन काम पूरी पारदर्शिता के साथ करते हैं।
इस मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने एएसपी प्रवेंद्र भारती को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबरें
मुंगेर में बड़ा रेल हादसा टला, दो घंटे तक थमा रहा परिचालन; इंजन का पेंटोग्राफ फंसा तार में
मुंगेर से भागलपुर तक गंगा किनारे बनेगा ‘मरीन ड्राइव’, 8292 करोड़ की परियोजना के लिए भू-अर्जन तेज
मुंगेर-मोकामा और रक्सौल-हल्-हल्दिया फोरलेन का रास्ता साफ, DM ने जमीन अधिग्रहण में तेजी लाने का दिया निर्देश
