तेज रफ्तार कार ईंटों से टकराई, शादी से लौट रहे 22 वर्षीय युवक की मौत
बिहार के बगहा में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। पुलिस जिला के रामनगर-लौरिया मुख्य सड़क पर बरगजवा गांव के समीप शनिवार रात करीब दो से तीन बजे के बीच यह हादसा हुआ। विशुनपुरवा गांव निवासी इरशाद देवान, अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौरिया से रामनगर की ओर लौट रहा था।nnnnसूत्रों के अनुसार, रात के अंधेरे और कोहरे के बीच तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इरशाद देवान की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कार में सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए।nnnnस्थानीय लोगों ने रात में तेज आवाज सुनी थी, लेकिन कोहरे और अंधेरे के कारण कुछ समझ नहीं पाए। रविवार की सुबह जब लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त कार और शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई राजीव साफी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।nnnnपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार हुंडई आई 10 (रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 22 बी क्यू 1508) बताई जा रही है, जो मृतक इरशाद देवान की ही थी। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।nnnnइस घटना से विशुनपुरवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक इरशाद देवान अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता मुख़्तार देवान का पहले ही निधन हो चुका है। उसका एक भाई विदेश में रहता है, जिसके आने का इंतजार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव वाले पहुंच रहे हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।”
जा रही है।
