टाइम्स रैंकिंग में एमएमएमयूटी का दबदबा, गोरखपुर विवि ने पहली बार बनाई जगह
टाइम्स हायर एजुकेशन दी इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग-2026 में उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एमएमएमयूटी ने इस रैंकिंग में प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। वहीं, गोरखपुर विश्वविद्यालय ने पहली बार इस वैश्विक मंच पर कदम रखते हुए महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एमएमएमयूटी को प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों में एकमात्र स्थान मिला है, जो इसके अंतरानुशासनिक अनुसंधान को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय ने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में एमएमएमयूटी को सातवां स्थान मिला है, जबकि विश्व स्तर पर इसे 501-600 रैंक बैंड में जगह मिली है। विशेष रूप से, प्रोसेस मानक बिंदु में 58.3 अंक प्राप्त कर एमएमएमयूटी ने प्रदेश के अन्य सभी संस्थानों को पीछे छोड़ दिया है। यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं और छात्रों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है, जो इसे विश्व के शीर्ष संस्थानों में शामिल होने के लक्ष्य की ओर अग्रसर करता है।
दूसरी ओर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए यह रैंकिंग में पहली बार शामिल होना एक बड़ी सफलता है। विश्वविद्यालय ने इस वैश्विक रैंकिंग में भाग लेकर भारत के अग्रणी शोध-प्रधान संस्थानों के साथ प्रतिस्पर्धा की है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के सामूहिक समर्पण, कड़ी मेहनत और शैक्षणिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है, साथ ही शोध की दिशा में किए गए प्रयासों को भी रेखांकित करती है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, प्रदेश के कुल चार विश्वविद्यालयों को इस रैंकिंग में स्थान मिला है, जबकि भारत के 103 उच्च शिक्षा संस्थानों ने भाग लिया था, जिनमें से 88 को रैंक प्राप्त हुई। इन 88 संस्थानों में 14 राज्य विश्वविद्यालय शामिल हैं, जिनमें से चार उत्तर प्रदेश के हैं। एमएमएमयूटी और गोरखपुर विश्वविद्यालय का यह प्रदर्शन प्रदेश की उच्च शिक्षा के बढ़ते कद को दर्शाता है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, नकलची पकड़ा गया
मां की डांट से नाराज़ किशोरी ने लगाई छलांग, नाविक भाइयों ने बचाई जान
गोरखपुर मंडल में शाम 6 से 8 बजे के बीच सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं
शौचालयों की बदहाली पर उप निदेशक सख्त, रिपोर्ट तलब
गोरखपुर महोत्सव 2025: मैथिली ठाकुर के भजन और पवन सिंह के गानों पर झूमेगा शहर
गोरखपुर: प्रतिमा विसर्जन विवाद में घायल बुजुर्ग की मौत, गांव में तनाव
दो करोड़ की ठगी: व्यापारी को बंदूक दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
प्रेमी को बचाने थाने पहुंची किशोरी, परिजनों ने कार में बैठाया
