0

Swara Bhaskar के ससुर को ब्रेन हेमरेज, ICU में भर्ती; एक्ट्रेस ने लोगों से की भावुक अपील

By Dec 10, 2025

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें बरेली के एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस ने लोगों से उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ की अपील की थी।

अब फहाद और स्वरा दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए एक संयुक्त बयान जारी कर बताया कि उनके पिता आईसीयू में हैं और उन्हें दवा के साथ-साथ दुआ की ज्यादा जरूरत है। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “मेरे पिता ने अपने जीवन में कई लड़ाइयां लड़ी हैं। उन्होंने हर एक को बेजोड़ शालीनता, साहस और विश्वास के साथ जीता है। परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न रही हों, उन्होंने अपने बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा, सर्वोत्तम अवसर और मूल्यों से भरपूर जीवन देने में कभी समझौता नहीं किया।”

फहाद ने आगे कहा कि उनके पिता ने अपने सामाजिक कार्य जीवन में हजारों मरीजों की मदद की है। उन्होंने लिखा, “आज, वही व्यक्ति जिसने इतने सारे लोगों को ठीक किया, अपने इलाज के लिए आईसीयू में ले जाया जा रहा है, और अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है।” फहाद ने सभी से विनम्र निवेदन किया कि उनके पिता के लिए दुआ करें। उन्होंने लिखा- आपकी दुआएं, आशीर्वाद और शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। ईश्वर उन्हें शक्ति, पूर्ण और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

इंडिगो की लेट-लतीफी का डर: 10 मिनट की देरी से भी 60 सीटें खाली, एयरलाइन को करोड़ों का नुकसान

इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले कई दिनों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि शनिवार को कुछ राहत रही, जब बेंगलुरू-बरेली-बेगलुरू फ्लाइट्स सिर्फ 10 मिनट ही लेट रही। इससे यात्रियों को...
By Dec 10, 2025

पसलियां टूटीं, लिवर-फेफड़े फटे: बरेली में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, मेला देखने गया था युवक

बरेली के सेंथल में एक सब्जी विक्रेता मुकेश मौर्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुकेश गुरुवार शाम को कस्बा में लगे मेले को देखने की बात कहकर घर से निकला था।...
By Dec 10, 2025

रेल फाटक पर कार चालक को आया हार्ट अटैक, टला बड़ा हादसा, 15 मिनट तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, बरेली। रेल फाटक पार करते समय कार चालक को हार्ट अटैक हो गया। वह बेसुध होकर स्टेयरिंग पर टिके थे। गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन ने पटरी पर खड़ी कार देखकर ट्रेनों...
By Dec 10, 2025

शिक्षिका की 3 जिदें बनी तलाक का कारण: कोर्ट ने पूछा- बच्चों को क्या सिखाएगी ये शिक्षिका?

एमए बीएड टीईटी प्रशिक्षित एक महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति के संयुक्त परिवार से दूरी बना ली। चार साल तक ससुराल से दूर रही। पति ने काफी प्रयास किया...
By Dec 10, 2025

97 लाख के कोडीन सीरप का बड़ा घोटाला, बिल पर खरीदकर नशे के लिए बेच दिया!

कोडीनयुक्त खांसी के सीरप समेत अन्य नारकोटिक दवाओं की बिलों पर जमकर खरीद की गई, लेकिन उसका स्टाक और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले। कारोबारियों ने दवाएं मंगाई और उन्हें लाखों की हेरफेर कर ठिकाने...
By Dec 10, 2025

साझा करें