0

रेल फाटक पर कार चालक को आया हार्ट अटैक, टला बड़ा हादसा, 15 मिनट तक थमी रही ट्रेनों की रफ्तार

By Dec 10, 2025

जागरण संवाददाता, बरेली। रेल फाटक पार करते समय कार चालक को हार्ट अटैक हो गया। वह बेसुध होकर स्टेयरिंग पर टिके थे। गनीमत रही कि समय रहते गेटमैन ने पटरी पर खड़ी कार देखकर ट्रेनों की आवाजाही रुकवा दी। कार सवार के स्वजन भी पीछे से दूसरे वाहनों से आ गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया।

गुरुवार को उनकी हालत में सुधार हो गया। पीलीभीत निवासी सुरेंद्र कुमार बुधवार रात शादी समारोह में शामिल होने शाहजहांपुर गए थे। वह अपनी कार से रात 10.30 पीलीभीत लौट रहे थे। उनके पीछे दूसरों वाहनों से अन्य स्वजन थे। मीरानपुर कटरा रेलवे क्रासिंग पहुंचते ही सुरेंद्र को हार्ट अटैक हुआ। वह बेसुध होते, इससे पहले कार रेल फाटक का एक हिस्सा पार कर पटरी पर आ गई थी।

इस बीच उन्होंने ब्रेक मारे और स्टेयरिंग पर सिर टिका दिया। अचानक गेटमैन की निगाह गई कि पटरी पर कार रुकी हुई थी। उसने तुरंत कंट्रोल और रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। कुछ ही मिनट में आरपीएफ भी पहुंच गई। आरपीएफ के अनुसार कार में अचेत सुरेंद्र को बाहर निकाला।

इस बीच समारोह से लौट रहे उनके स्वजन भी आ गए। वे तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। इस घटनाक्रम के चलते दोनों ओर से ट्रेनों का आवागमन रुकवा दिया गया था। उस दौरान प्रयाग-संगम एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को रास्ते में रोका गया। 15 मिनट बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कराया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

इंडिगो की लेट-लतीफी का डर: 10 मिनट की देरी से भी 60 सीटें खाली, एयरलाइन को करोड़ों का नुकसान

इंडिगो एयरलाइंस की तकनीकी दिक्कतों के चलते पिछले कई दिनों से उड़ान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। हालांकि शनिवार को कुछ राहत रही, जब बेंगलुरू-बरेली-बेगलुरू फ्लाइट्स सिर्फ 10 मिनट ही लेट रही। इससे यात्रियों को...
By Dec 10, 2025

पसलियां टूटीं, लिवर-फेफड़े फटे: बरेली में सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, मेला देखने गया था युवक

बरेली के सेंथल में एक सब्जी विक्रेता मुकेश मौर्य की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मुकेश गुरुवार शाम को कस्बा में लगे मेले को देखने की बात कहकर घर से निकला था।...
By Dec 10, 2025

Swara Bhaskar के ससुर को ब्रेन हेमरेज, ICU में भर्ती; एक्ट्रेस ने लोगों से की भावुक अपील

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के ससुर और राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहाद अहमद के पिता को ब्रेन हेमरेज हो गया है। पिछले हफ्ते एक्ट्रेस ने बयान जारी कर बताया कि उन्हें बरेली के एसआरएमएस...
By Dec 10, 2025

शिक्षिका की 3 जिदें बनी तलाक का कारण: कोर्ट ने पूछा- बच्चों को क्या सिखाएगी ये शिक्षिका?

एमए बीएड टीईटी प्रशिक्षित एक महिला ने अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति के संयुक्त परिवार से दूरी बना ली। चार साल तक ससुराल से दूर रही। पति ने काफी प्रयास किया...
By Dec 10, 2025

97 लाख के कोडीन सीरप का बड़ा घोटाला, बिल पर खरीदकर नशे के लिए बेच दिया!

कोडीनयुक्त खांसी के सीरप समेत अन्य नारकोटिक दवाओं की बिलों पर जमकर खरीद की गई, लेकिन उसका स्टाक और बिक्री के दस्तावेज नहीं मिले। कारोबारियों ने दवाएं मंगाई और उन्हें लाखों की हेरफेर कर ठिकाने...
By Dec 10, 2025

साझा करें