UP Police Exam से पहले सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, अलीगढ़ में दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले पुलिस और एसओजी ने एक बड़े सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अलीगढ़ के टप्पल इलाके में हुई इस कार्रवाई में गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक पुराना अपराधी है, जबकि दूसरा परीक्षार्थी है जिसका सगा भाई दिल्ली पुलिस में तैनात है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब राज्य में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए पूर्व में जेल जा चुके नकल माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी निगरानी के दौरान सटीक सूचना मिली कि टप्पल क्षेत्र में कुछ लोग परीक्षा से पहले पेपर उपलब्ध कराने और सॉल्वर बैठाने की सेटिंग कर रहे हैं। टप्पल थाना पुलिस और देहात एसओजी की संयुक्त टीम ने जट्टारी क्षेत्र में जाल बिछाकर दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान ललित निवासी छज्जूपुर और हरिकेश निवासी इतवारपुर के रूप में हुई है।
ललित शातिर अपराधी है और साल 2020 में भी नोएडा पुलिस द्वारा सॉल्वर गिरोह में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। हरिकेश खुद एक परीक्षार्थी है, जिसकी शनिवार को मैनपुरी में परीक्षा थी। ललित ने उसे परीक्षा से महज एक घंटे पहले पेपर उपलब्ध कराने का सौदा किया था।
गिरफ्तारी के बाद मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। आरोपी हरिकेश का भाई दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, जिसके चलते उसके परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया। एसटीएफ और एसओजी की टीमें सादा कपड़ों में थीं, जिसका फायदा उठाते हुए परिजनों ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और पुलिस की गाड़ियों के आगे लेट गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। हालांकि, टप्पल पुलिस के अतिरिक्त बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। देर रात तक आरोपियों से पूछताछ जारी थी और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों को खंगाला जा रहा था।
Ramadan Iftar Time UP: यूपी के प्रमुख शहरों में आज इफ्तार का समय, जानें लखनऊ, आगरा और कानपुर का शेड्यूल
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर विवाद, विपक्ष ने BJP पर लगाया ब्राह्मण अपमान का आरोप | UP Politics News
Kanpur Dehat: शादी से लौट रहे तीन युवकों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दो गंभीर घायल
UP Police Bharti: दारोगा परीक्षा विवाद पर CM योगी सख्त, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP News: ‘पंडित’ विवाद पर CM योगी का सख्त एक्शन, सभी भर्ती बोर्ड को दिए कड़े निर्देश
UP weather: यूपी में मौसम का मिजाज बदलेगा, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी
UP Police SI exam controversy: बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने योगी से की भर्ती बोर्ड पर कार्रवाई की मांग
UP SI Exam: ‘पंडित’ शब्द पर बवाल, भर्ती बोर्ड ने मांगी माफी; डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश
