0

कानपुर देहात में Swarna Shatabdi Express के पहिए से निकला धुआं, 16 मिनट तक रुकी ट्रेन

By Feb 6, 2026

कानपुर देहात में गुरुवार को नई दिल्ली-लखनऊ स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस (Swarna Shatabdi Express) के यात्रियों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ट्रेन के पहिए से अचानक धुआं और चिनगारी निकलने लगी। अंबियापुर और रूरा स्टेशन के बीच हुई इस घटना के बाद ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका गया। घटना के कारण ट्रेन करीब 16 मिनट तक रुकी रही, जिससे दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ।

यह घटना सुबह करीब 11 बजे की है। गार्ड ने ट्रेन के जनरेटर कोच के आगे वातानुकूलित चेयर कार कोच के पहिए में खराबी देखी। पहिए से धुआं उठते देख गार्ड ने तुरंत चालक को सूचना दी। चालक ने बिना देर किए इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को रूरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास रोका गया।

ट्रेन रुकने के बाद चालक और गार्ड ने अग्निशमन यंत्र का उपयोग करके पहिए से निकल रही चिनगारी को बुझाया। रूरा स्टेशन से पहुंचे रेल कर्मियों ने जांच की और पाया कि ब्रेक शू जाम होने के कारण यह समस्या हुई थी। रेल कर्मियों ने तुरंत ब्रेक शू को बदला और आवश्यक मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक ने पुष्टि की कि तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा था और मरम्मत के बाद उसे सकुशल रवाना कर दिया गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश, चरित्र प्रमाण-पत्रों के लंबित मामलों को जल्द निपटाएं (DM news)

जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से चरित्र प्रमाण-पत्रों के आवेदनों की पेंडेंसी को एक...
By Feb 6, 2026

CM योगी के निर्देश पर ‘घूसखोर पंडत’ OTT film के निर्देशक पर FIR, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई फिल्म के शीर्षक और प्रचार...
By Feb 6, 2026

यूपी में DIOS के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, कानपुर से लखनऊ मार्च शुरू

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट-बाबा) ने कानपुर से लखनऊ तक पैदल मार्च शुरू कर दिया है। यह प्रदर्शन जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के खिलाफ किया जा रहा है। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने...
By Feb 6, 2026

होली पर यूपी से मुंबई के लिए चलेगी एक और special train, गोविंदपुरी होकर गुजरेगी

भारतीय रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त special train चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज स्टेशन से महाराष्ट्र के बांद्रा...
By Feb 6, 2026

Kanpur news: पोलैंड से लौट रही महिला के बैग से लाखों के गहने चोरी, एयरपोर्ट पर हंगामा

कानपुर के दबौली इलाके की रहने वाली आस्था शर्मा के साथ फ्लाइट में चोरी का मामला सामने आया है। पोलैंड से लौटते समय उनके सामान से लाखों रुपये के गहने गायब हो गए। यह घटना...
By Feb 6, 2026

लखनऊ में राज्यपाल ने UP NCC cadets को किया सम्मानित, RDC 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान

एनसीसी निदेशालय (उत्तर प्रदेश) की ओर से लखनऊ के जनभवन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहीं, जिन्होंने गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन...
By Feb 6, 2026

Lucknow news: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन जांच ठप, मरीजों को लौटना पड़ा वापस

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन वाले कमरे का एसी खराब हो गया, जिसके चलते मशीन गर्म होकर...
By Feb 6, 2026

कानपुर में KDA का बड़ा एक्शन, 16 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त (Kanpur news)

कानपुर में गंगा बैराज रोड पर अवैध निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने कड़ा रुख अपनाया है। बैराज से सिंहपुर और बिठूर होते हुए मंधना तक अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...
By Feb 6, 2026

साझा करें