संपत्ति विवाद में बहन ने तोड़ा घर का ताला, लाखों के जेवर चोरी: Lucknow crime news
लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते एक बहन ने अपनी ही बहन के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अर्जुन नगर निवासी सोनम मल्होत्रा ने अपनी बहन रश्मि मल्होत्रा और दो अन्य लोगों पर घर और दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोनम मल्होत्रा के अनुसार, उनका अपनी बहन रश्मि से पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 29 नवंबर को सोनम अपनी बुआ के इलाज के लिए नोएडा गई हुई थीं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर रश्मि ने भूषण मल्होत्रा और शशिकांत द्विवेदी के साथ मिलकर मकान और दुकान पर अवैध कब्जा करने की नीयत से ताले तोड़ दिए।
सोनम को 14 दिसंबर को पड़ोस को पड़ोसियों से घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत नोएडा से ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी और वकील के माध्यम से आलमबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई। 22 दिसंबर को जब सोनम लखनऊ लौटीं तो रश्मि ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया और धमकी दी। दो दिन बाद जब वह पुलिस के साथ घर पहुंचीं, तो पाया कि स्टोर रूम का दरवाजा और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। आरोपितों ने पुराने ताले तोड़कर अपने ताले लगा दिए थे।
पीड़िता के अनुसार, घर में रखे 20 लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। दुकान में रखा करीब 90 हजार रुपये का स्टेशनरी का सामान भी गायब था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ घर में घुसने, चोरी, मारपीट और धमकी देने सहित संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लखनऊ news: मोहनलालगंज में वकीलों के हंगामे से समाधान दिवस ठप, 500 मुकदमे टले
लखनऊ में अवैध कब्जे वाली जगह पर बनेगा ओपन जिम, मंत्री ने दिए निर्देश
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए Lucknow news: शाही जामा मस्जिद में हुई विशेष दुआ
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए लखनऊ की मस्जिद में विशेष दुआ, परिजन परेशान (Lucknow news)
Lucknow news: दंपति के खाते से 3.20 लाख रुपये पार, PGI पुलिस जांच में जुटी
लखनऊ में Snatching: दुकान खोल रहे कारोबारी का बैग लेकर भागे उचक्के
लखनऊ में कारोबारी से लूट, बाइक सवार उचक्के बैग लेकर फरार (Lucknow crime news)
लखनऊ सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष बने डॉ. अनिल चंदानी, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव (Lucknow news)
