कानपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को झटका, बैलेंस जीरो होते ही कटेगी बिजली
कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर इस्तेमाल कर रहे उपभोक्ताओं के लिए केस्को ने कड़ा रुख अपनाया है। शहर के 69 हजार उपभोक्ताओं की बिजली शुक्रवार से काटी जाएगी, जिन्होंने अपने स्मार्ट मीटर को रिचार्ज नहीं कराया है। इन उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव हो चुका है, जिसके चलते केस्को पर 12.5 करोड़ रुपये का बकाया हो गया है।
केस्को प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य हो चुका है, उनकी बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएगी। यह कार्रवाई उन 91 हजार प्रीपेड मीटरों पर लागू होगी जो नई 4G तकनीक पर आधारित हैं।
केस्को ने अक्टूबर से स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलना शुरू किया था। चार महीने में ही बकाया राशि 12.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। प्रबंधन ने बताया कि 69 हजार बकायादारों में से 28 हजार को कॉल करके अलर्ट भी किया जा चुका है।
केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं को तुरंत रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज कराते ही आधे से एक घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति स्वतः बहाल हो जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे स्वयं ही अपना बैलेंस चेक करते रहें ताकि अचानक बिजली कटने से होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
कानपुर के अस्पतालों में LPG संकट, मरीजों के खाने पर असर, सिर्फ आज भर की गैस बची (Kanpur news)
कानपुर में बोगस फर्म से 1.14 करोड़ रुपये का GST फ्रॉड, FIR दर्ज (Kanpur news)
कानपुर पुलिस का ‘डिकॉय’ ऑपरेशन, ड्रग्स बिके तो थानेदार पर होगी कार्रवाई – Kanpur news
कानपुर में दो होटलों पर बिजली चोरी का केस दर्ज, बिना बिल चुकाए जोड़ा कनेक्शन, Kanpur news
कानपुर के हैलट अस्पताल में तीमारदार पर हमला, सफाईकर्मी निलंबित (Kanpur hospital news)
कानपुर के गोविंद नगर में पानी का संकट, दो दिन से जलापूर्ति ठप; लोग परेशान
Kanpur cricket news: सात्विक शर्मा के 5 विकेट से रोलैण्ड क्लब ने जीता सेमीफाइनल
UP Police भर्ती परीक्षा: आज शाम से कानपुर में उमड़ेगी भीड़, रेलवे-रोडवेज ने की खास तैयारी (Kanpur news)
